फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Fire spreads from a pile of trash to a scrap shop; damage caused

Bareilly News: कूड़े के ढेर से कबाड़ की दुकान में लगी आग, नुकसान

Sat, 24 Oct 2026 02:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
Fire spreads from a pile of trash to a scrap shop; damage caused
सिरौली। मोहल्ला कौवा टोला में शुक्रवार शाम चार बजे कूड़े के ढेर में आग लग गई। आग फैलकर पास की कबाड़े की दुकान तक पहुंच गई। इससे दुकान में रखी प्लास्टिक के कारण आग और भड़क गई। इससे दुकान में रखे सामान जल गए। खलील ने बताया कि वह कबाड़े से संबंधित काम करते हैं। पीड़ित ने बताया कि कूड़े के ढेर से होते हुए आग दुकान में लग गई। इसमें डीएपी, यूरिया, तीन बाइक और प्लास्टिक का कबाड़ा सहित लगभग 10 लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले ही नगर पंचायत स्टाफ आग पर काबू पा लिया। सूचना पर पुलिस और लेखपाल ने घटनास्थल पर पहुंचकर नुकसान का मूल्यांकन किया। फायर सब स्टेशन अधिकारी द्वितीय संजीव कुमार ने बताया कि सूचना मिलने पर दमकलकर्मियों को मौके पर भेजा गया। आग पर काबू पा लिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed