फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Fire in plywood warehouse brought under control in two hours

Bareilly News: प्लाईवुड गोदाम में आग, दो घंटे में पाया काबू

Sun, 03 May 2026 02:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2026 02:59 AM IST
विज्ञापन
Fire in plywood warehouse brought under control in two hours
परसाखेड़ा इलाके में भारत पेट्रोल पंप के सामने स्थित प्लाईवुड गोदाम में शुक्रवार देर रात भीषण आग लग गई। सूचना पर पहुंचीं अग्निशमन विभाग की टीमों ने आग बुझाई। चार अग्निशमन वाहनों का उपयोग कर दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन

सीएफओ मनु शर्मा ने बताया कि अग्निशमन केंद्र परसाखेड़ा को शुक्रवार रात सवा 12 बजे आग लगने की सूचना मिली। मोहित नाम के व्यक्ति ने सिविल लाइंस अग्निशमन केंद्र को कॉल करके बताया कि रोड नंबर चार परसाखेड़ा में प्लाईवुड गोदाम में आग लगी है। एक दमकल को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। अग्निशमन अधिकारी के नेतृत्व में टीम ने मौके पर पहुंचकर आग की विकराल स्थिति का आकलन किया। आग के तेजी से फैलने का खतरा था। तत्काल मोटर फायर इंजन से हौज पाइप बिछाकर पंपिंग शुरू की गई। सिविल लाइंस अग्निशमन केंद्र से एक अतिरिक्त मोटर फायर इंजन बुलाया गया। दोनों इकाइयों ने मिलकर कुछ समय की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया।
विज्ञापन

आयकर छापे के बाद बंद पड़ा था गोदाम
सीबीगंज। परसाखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र के रोड नंबर चार स्थित श्लोक नेमानी की बरेली प्लाईवुड नाम से फैक्टरी है। पास में टियूलिया रोड पर उनका पीलिंग प्लांट था, जिसे बंद कर दिया गया था। दो माह पूर्व श्लोक नेमानी की परसाखेड़ा और फरीदपुर स्थिति प्लाईवुड फैक्टरियों पर आयकर का छापा पड़ा था। इसके बाद दोनों फैक्टरियां बंद कर दी गई थीं। एक महीने पहले फरीदपुर की फैक्टरी को चालू कर दिया गया था पर परसाखेड़ा की फैक्टरी शुरू नहीं हुई थी। फैक्टरी के बंद होने के बाद गोदाम में कोर का पत्ता भर दिया गया था। गोदाम का शटर बंद था और उसमें बिजली का कनेक्शन भी नहीं था। ऐसे में आग कैसे लगी या किसने लगाई? यह जांच का विषय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed