{"_id":"5fc6a1708ebc3e5fa30023fd","slug":"fire-in-car-due-to-overheating-stuck-in-jam-for-many-hours-burnt-to-ashes-bareilly-news-bly428707599","type":"story","status":"publish","title_hn":"कई घंटे जाम में फंसी तो गर्म होने से कार में लगी आग, जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कई घंटे जाम में फंसी तो गर्म होने से कार में लगी आग, जलकर राख
विज्ञापन
fire
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली के रेंजर के परिवार के साथ फतेहगंज पूर्वी में हुई घटना
विज्ञापन
फतेहगंज पूर्वी। नेशनल हाईवे पर जाम की गंभीर समस्या से निजात नहीं मिल पा रही है। आए दिन किसी न किसी वजह से हाईवे पर जाम लग रहा है। लगातार तीन दिनों से कई-कई घंटे जाम लगने से वाहन चालक और मुसाफिर परेशान हैं। रविवार रात बरेली के रेंजर की कार में कई घंटे जाम में फंसे रहने के कारण गर्म होकर आग लग गई। गनीमत रही कि कार में सवार सभी लोग सुरक्षित बाहर निकल गए, लेकिन कार पूरी तरह जलकर राख हो गई।
लखनऊ हाईवे पर स्थित हुलासनगरा क्रासिंग ओवरब्रिज न बन पाने के कारण जाम का स्थायी केंद्र बन गया है। कई दिनों से यहां घंटों जाम लग रहा है। मंगलवार शाम छह बजे से हुलासनगरा क्रासिंग पर सड़क निर्माण के चलते जाम लगना शुरू हो गया। कुछ ही देर में फतेहगंज पूर्वी तक वाहनों की कतारें लग गईं। उधर क्रॉसिंग से मीरानपुर कटरा की तरफ दो किलोमीटर तक वाहनों की लाइनें लग गईं। मरीज लेकर जा रही एंबुलेंस भी जाम में फंस गई। पुलिस ने एंबुलेंस को कई घंटे की मशक्कत के बाद जाम खुलवाया। वन विभाग के बरेली मुख्यालय में तैनात रेंजर की कार भी जाम में फंस गई। रेंजर के साथ उनका परिवार भी था। कई घंटे जाम में फंसे रहने की वजह से कार का इंजन इस कदर गर्म हो गया कि उसमें आग लग गई। इससे अफरा-तफरी मच गई। आसपास खड़े वाहनों में सवार लोग उतर कर भाग खड़े हुए। रेंजर और उनका परिवार समय रहते कार से उतर गया। पुलिस ने जलती कार को जैसे-तैसे दूसरे वाहनों से दूर कराया और फिर वाहन चालकों की मदद से आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल गई।