फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   fire in bike showroom

शीशगढ़ में बाइक शोरूम में लगी आग

Wed, 10 Nov 2021 01:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 10 Nov 2021 01:54 AM IST
विज्ञापन
fire in bike showroom
शीशगढ़ में बाइक शोरूम में आग लगने जली बाइक।
शीशगढ़। कस्बा में मंगलवार देर रात बजाज मोटरसाइकिल के शोरूम में आग लग गई। धुआं और लपटें निकलते देख सामने चाय के होटल पर बैठे लोगों ने एजेंसी मालिक प्रवेश देवल को सूचना दी। कुछ ही देर में प्रवेश देवल परिवार समेत मौके पर पहुंचे और शटर खोलकर आग बुझाने का प्रयास करने लगे। इसी बीच पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और आसपास के लोग भी आग बुझाने में मदद करने लगे। बाल्टियों से भरकर लोगों ने पानी डाला और कुछ लोगों ने मोटर चलाकर पाइप से पानी डाला तो करीब एक घंटे बाद आग पर काबू पा लिया गया। बताया जाता है कि शोरूम पर खड़ी तीन बाइक और कागज इस आग में जल गए हैं। प्रवेश कुमार ने आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed