फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   fire from shor circuit in SO residence

शार्ट सर्किट से एसओ के सरकारी आवास मे आग लगी ,पत्नी ,पुत्र सहित एसओ झुलसे।

Fri, 16 Apr 2021 01:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 16 Apr 2021 01:07 AM IST
विज्ञापन
fire from shor circuit in SO residence
शेरगढ़। थाना परिसर में ही सरकारी आवास में अचानक भीषण आग लग जाने से एसओ शेरगढ़ वीरेंद्र प्रताप सिंह के एक वर्षीय बेटे के साथ पत्नी और मां-बहन भी बुरी तरह झुलस गईं। परिवार को बचाने की कोशिश में खुद एसओ के भी हाथ जल गए। सभी को शहर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसओ के बेटे की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन

एसओ शेरगढ़ वीरेंद्र प्रताप सिंह बृहस्पतिवार को पंचायत चुनाव की ड्यूटी पर निकले हुए थे, इसी दौरान शाम चार बजे थाना परिसर स्थित उनके सरकारी आवास में आग लग गई। बताया जाता है कि जिस कमरे में आग लगी एसओ की पत्नी शिखा और एक वर्षीय बेटा वेदांश उसी में सो रहे थे। एसओ की मां माया और बहन प्रीति बराबर में ही दूसरे कमरे में थीं। कमरे से धुआं और लपटें उठीं तो घर में चीख-पुकार मच गई। शोरशराबा सुनकर पहुंचे थाने के पुलिसकर्मियों ने आग बुझाने की कोशिश की। एसओ को भी सूचना दे दी।
विज्ञापन

पुलिस वालों ने जैसे-तैसे एसओ के परिवार के लोगों को आवास से बाहर निकाला। इस बीच परिवार के सभी सदस्य आग की चपेट में आकर झुलस चुके थे। उन्हें बचाने की कोशिश करते हुए खुद एसओ के भी हाथ झुलस गए। सभी को शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसओ के बेटे वेदांश की हालत गंभीर होने के कारण उसे आईसीयू में रखा गया है। शाम को आईजी रमित शर्मा ने अस्पताल पहुंचकर एसओ के परिवार का हाल लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed