फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Fire fighting arrangements incomplete, trauma wing stuck waiting for oxygen manifold

Bareilly News: अग्निशमन के इंतजाम अधूरे, ऑक्सीजन मैनीफोल्ड के इंतजार में फंसा ट्राॅमा विंग

Sat, 14 Feb 2026 02:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 14 Feb 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
Fire fighting arrangements incomplete, trauma wing stuck waiting for oxygen manifold
हस्तांतरण के बावजूद जरूरी उपकरणों का अभाव, मानव संसाधन की कमी भारी
विज्ञापन


बरेली। जिला अस्पताल स्थित ट्राॅमा विंग संचालन में इंटीग्रेटेड ऑक्सीजन सप्लाई और अग्निशमन व्यवस्था का पेच फंस गया है। एडी एसआईसी ने सीएमओ को पत्र भेजकर संबंधित व्यवस्था उपलब्ध कराने के लिए कहा है। साथ ही, शासन से मानव संसाधन और उपकरणों की मांग की है।
कंप्रेहेंसिव मेडिकल सर्जिकल एंड एक्सीडेंटल इमरजेंसी यूनिट (ट्रॉमा विंग) भवन का निर्माण करीब दो वर्ष पूर्व हो चुका है। पिछले वर्ष विंग का हस्तांतरण भी जिला अस्पताल को किए जाने का दावा सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह ने किया है। इधर, संचालन को लेकर उच्चाधिकारियों के दबाव के बाद अब व्यवस्थाएं आंकी गईं तो विंग में अग्निमशन के उपकरण अधूरे मिले।
विज्ञापन

यहां मशीनें लगी हैं, लेकिन हौज पाइप नहीं है। इमरजेंसी बेड पर ऑक्सीजन आपूर्ति के लिए मैनीफोल्ड की व्यवस्था नहीं है। साथ ही, ऑर्थो सर्जन, एनेस्थेटिक व अन्य विशेषज्ञ, पैरामेडिकल स्टाफ भी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले पर एडीएसआईसी डॉ. अजय मोहन अग्रवाल का कहना है कि जो संसाधन उपलब्ध नहीं है, उसकी व्यवस्था के लिए कहा गया है। अगर संसाधन उपलब्ध हो जाएंगे तो संचालन किया जाएगा। अधूरी सुविधा के साथ विंग हस्तांतरण के बारे में जानकारी से इन्कार किया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed