{"_id":"68474e15b492f477de0a8ae2","slug":"fire-broke-out-in-the-junk-of-the-oil-warehouse-at-midnight-bareilly-news-c-4-bly1015-659352-2025-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: तेल गोदाम के कबाड़ में आधी रात भड़की आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: तेल गोदाम के कबाड़ में आधी रात भड़की आग
विज्ञापन
बरेली। शहर की ब्राह्मपुरा नई बस्ती में घनी आबादी के बीच बने तेल गोदाम में अग्निकांड की बड़ी घटना टल गई। दूसरी मंजिल पर रखे कबाड़ में रविवार आधी रात को आग भड़क उठी। दमकल की तीन गाड़ियों ने इस पर काबू पाया।
अग्निशमन अधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि रविवार रात एक बजे उन्हें प्रेमनगर थाना क्षेत्र की ब्राह्मपुरा नई बस्ती में तेल के गोदाम में आग लगने की सूचना मिली। वह सिविल लाइन उपकेंद्र से मौके पर पहुंचे। साथ ही तीन गाड़ियां मौके के लिए रवाना कर दी गईं। वहां जाकर पता लगा कि राधेश्याम की लाल चंद्र एग्रो नाम की फर्म के गोदाम की दूसरी मंजिल पर बने टिन शेड में रखे कनस्तर व उन पर लगने वाले रैपर में आग लगी है।
आग पास बने मोबाइल टावर, जनरेटर व टावर के उपकरणों की ओर तेजी से बढ़ रही थी। फायर यूनिट ने तत्काल प्रयास शुरू कर दिया। करीब एक घंटे में आग को पूरी तरह बुझा दिया। इससे पास में बनी दाल मिल, टावर व भवन के अन्य तलों में आग लगने और एक भयानक अग्निकांड होने से बचा लिया गया। ब्यूरो