{"_id":"68474e3a5815a28a130b2dca","slug":"fire-broke-out-in-the-junk-of-the-oil-warehouse-at-midnight-bareilly-news-c-4-bly1015-659338-2025-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: 216 स्कूल-कॉलेजों के पास बिक रहा था गुटका-तंबाकू... रिपोर्ट दर्ज, पुलिस ने लगाया जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: 216 स्कूल-कॉलेजों के पास बिक रहा था गुटका-तंबाकू... रिपोर्ट दर्ज, पुलिस ने लगाया जुर्माना
Tue, 10 Jun 2025 02:42 AM IST
बरेली ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jun 2025 02:42 AM IST
सार
बरेली में स्कूल-कॉलेज के सौ गज की परिधि के भीतर गुटका-तंबाकू बेचने वालों के विरुद्ध पुलिस ने अभियान चलाया। पहले दिन तीन मुकदमे दर्ज किए गए। कई दुकानदारों पर जुर्माना भी लगाया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली में शिक्षण संस्थाओं के पास गुटका व तंबाकू की बिक्री बड़े पैमाने पर की जा रही है। इसकी शिकायत मिलने पर एसएसपी अनुराग आर्य ने सोमवार से अभियान शुरू कराया। पुलिस ने तीन मुकदमे दर्ज करके दुकानदारों पर 44 हजार रुपये जुर्माना लगाया है।
एसएसपी के अभियान में सबसे प्रभावी कार्रवाई शाही थाने में हुई। यहां छह विद्यालयों को चेक किया गया, जिनमें से दो स्थानों पर सौ गज की परिधि के अंदर गुटका व तंबाकू बिकता मिला। मामले में दो रिपोर्ट दर्ज की गईं। अलीगंज थाना पुलिस ने एक शिक्षण संस्था के पास इस तरह की गतिविधि पकड़ी तो माल जब्त कर रिपोर्ट दर्ज कर ली।
कोतवाली पुलिस ने सात स्कूल कॉलेजों के पास चेकिंग की तो वहां 11 जगह सौ गज की परिधि के दायरे में दुकानों पर तंबाकू व गुटका की लड़ियां लटकी मिलीं।
कोतवाल अमित पांडेय की टीम ने इन दुकानदारों का काफी सामान जब्त करने के साथ ही जुर्माना लगाया।
सर्वाधिक जुर्माना 10500 रुपये का बारादरी पुलिस ने वसूला। एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि जिले भर में 242 विद्यालयों के पास निरीक्षण किया गया। सौ गज की दूरी पर 216 जगह तंबाकू पदार्थ बिकते मिले। कुल 44000 रुपये जुर्माना डाला गया व तीन रिपोर्ट दर्ज की गईं।