फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Fire broke out in Bareilly MRI centre

Bareilly News: पॉश इलाके में रेडियोलॉजी सेंटर के बिजली पैनल में लगी आग, दमकल टीम ने पाया काबू

Tue, 22 Jul 2025 12:36 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 22 Jul 2025 12:36 PM IST
सार

बरेली में एक रेडियोलॉजी सेंटर में मंगलवार सुबह पांच बजे आग लग गई। सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। 

विज्ञापन
Fire broke out in Bareilly MRI centre
एमआरआई सेंटर के बाहर जुटे लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के पॉश इलाके रामपुर गार्डन में स्थित एक रेडियोलॉजी सेंटर के बिजली पैनल में मंगलवार सुबह आग लग गई। सेंटर संचालक की सूचना पर फायर ब्रिगेड पहुंची और दीवारों पर पानी की बौछार कर मशीनों को सुरक्षित बचा लिया।

विज्ञापन


रामपुर गार्डन में कई निजी अस्पताल हैं। सुबह पांच बजे करीब जब सेंटर के बिजली पैनल में आग लगी तो यहां गार्ड ही मौजूद था। सेंटर के संचालक चिकित्सक का आवास भी ऊपरी मंजिल पर है। वह उतर आए और फायर स्टाफ को सूचना दे दी। तब तक बिजली पैनल से आग फिटिंग वाले पाइपों में दौड़ पड़ी।
विज्ञापन


प्रभारी सीएफओ संजीव कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि दमकल की बड़ी गाड़ियों के पानी की धार से महंगी मशीनें खराब होने का खतरा था। इसलिए विशेष बाइक पंप से दीवारों पर पानी की बौछार करके पहले पाइपों को ठंडा किया गया, फिर आग पर आसानी से काबू पा लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेंटर संचालक ने बताया कि आग लगने की वजह शार्ट सर्किट ही रही होगी। सभी मशीनें व उपकरण सुरक्षित हैं। आग पर पहले ही नियंत्रण कर लिया गया था, समय से फायर टीम के आने से बड़ा नुकसान भी बच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed