फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Fire broke out due to short circuit in Nandi Heights, chaos due to smoke filling up to sixth floor

Bareilly News: नंदी हाइट्स में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, छठवीं मंजिल तक धुआं भरने से अफरा-तफरी

Sat, 01 Jun 2024 05:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jun 2024 05:37 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out due to short circuit in Nandi Heights, chaos due to smoke filling up to sixth floor
बरेली। प्रेमनगर थाना क्षेत्र के आवासीय टावर नंदी हाइट्स में बृहस्पतिवार रात 12:30 बजे शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। कुछ ही देर में पूरे अपार्टमेंट में धुआं भर गया। गहरी नींद में सो रहे लोगों को सांस लेने में दिक्कत हुई तो उनकी नींद टूटी। अचानक वहां अफरा-तफरी मच गई। दमकल टीम पौन घंटे बाद मौके पर पहुंची। तब तक स्थानीय लोगों ने सूझबूझ से खुद ही आग पर काबू पा लिया था। हालांकि, इससे पहले बेसमेंट में खड़े कई वाहन जल गए।
विज्ञापन

अपार्टमेंट में रहने वालों के मुताबिक रात 12:30 बजे अधिकतर लोग सो रहे थे। लाइट बार-बार ट्रिप कर रही थी और ऑटोमेटिक जनरेटर बार-बार चल रहा था। इस दौरान बेसमेंट में लगे इलेक्टि्क पैनल में शाॅर्ट सर्किट होने से आग लग गई। इससे छठवीं मंजिल तक धुआं भर गया। बुजुर्ग व बच्चे घुटन महसूस करने लगे। धुआं देखकर लोगों ने नीचे कमरे में सो रहे अपार्टमेंट के इलेक्ट्रीशियन गौरव शर्मा को कॉल की।
विज्ञापन

गौरव ने कॉल करके पहले आपूर्ति बंद कराई, फिर जनरेटर की सप्लाई बंद की। इधर, अपार्टमेंट के लोगों में इमारत से बाहर निकलने को लेकर अफरा-तफरी मची रही। लाइट कटने से लिफ्ट बंद हो चुकी थी। सीढि़यों से गिरते-पड़ते लोग नीचे आए। 15 मिनट में ही अपार्टमेंट खाली हो गया। पुलिस टीम और एंबुलेंस भी मौके पर पहुंच गईं पर दमकल टीम 45 मिनट बाद पहुंच सकी। तब तक स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पा लिया था। बिजली-पानी की आपूर्ति ठप होने से अपार्टमेंट में रहने वाले परिवारों को दिक्कत हो रही है। मरम्मत कार्य जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed