{"_id":"6980ff841246372b380faa76","slug":"fire-breaks-out-in-warehouse-foam-and-furniture-reduced-to-ashes-bareilly-news-c-182-1-sbly1021-106365-2026-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: गोदाम में आग, फोम और फर्नीचर हुआ राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: गोदाम में आग, फोम और फर्नीचर हुआ राख
Tue, 03 Feb 2026 01:18 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Tue, 03 Feb 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
नवाबगंज। गरगइया गांव के एक मकान में बने गोदाम व शोरूम में सोमवार को आग लग गई। हादसे में लाखों रुपये का फोम और फर्नीचर जलकर राख हो गया। फायर ब्रिगेड और ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्रथम दृष्टया शॉर्ट सार्किट से आग लगने की बात सामने आई है।
गरगइया गांव के मोहम्मद यूनुस उर्फ डब्लू अंसारी सपा नेता हैं। उन्होंने मकान में ही एमएच फोम और फर्नीचर का शोरूम बनाया हुआ है। इसी मकान में ही गोदाम बना हुआ है। मोहम्मद यूनुस ने बताया कि रविवार को देर रात शोरूम बंद कराने के बाद वह अंदर सोने चले गए। रात में किसी समय शॉर्ट सर्किट से मकान में आग लग गई। गोदाम व शोरूम भी चपेट में आ गया। लपटें उठती देख ग्रामीण जुटे।
शोर-शराबा सुनकर जागने के बाद वह बाहर आए। इसके बाद सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। ग्रामीणों ने आग बुझाने की कोशिश की मगर कामयाबी नहीं मिली। फायर ब्रिगेड के आने के बाद आग पर काबू पाया जा सका। उन्होंने बताया कि लाखों रुपये का सामान आग में जलकर राख हुआ है।