{"_id":"6631eb9662a63167f00c8024","slug":"fire-breaks-out-in-three-clothing-shops-in-indira-market-of-bareilly-2024-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: इंदिरा मार्केट में आग लगी, कपड़ों की तीन दुकानों में बड़ा नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: इंदिरा मार्केट में आग लगी, कपड़ों की तीन दुकानों में बड़ा नुकसान
Wed, 01 May 2024 12:43 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 01 May 2024 12:43 PM IST
सार
इंदिरा मार्केट में बुधवार सुबह कपड़े की दुकान में आग लग गई। आग ने तीन दुकानों को चपेट में ले लिया। आग से दुकानों में रखे कपड़े जलकर राख हो गए।
विज्ञापन
घटना के बाद दुकान के बाहर जुटे लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली की इंदिरा मार्केट में बुधवार सुबह शॉर्ट सर्किट की वजह से कपड़ों की तीन दुकानों में आग लग गई, जिससे बाजार में भगदड़ मच गई। लोगों ने घटना की सूचना दुकान मालिकों को दी तो वह मौके पर पहुंचे। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक तीनों दुकानों में काफी कपड़े जलकर राख हो गए।
विज्ञापन
लीची बाग निवासी इस्लाम कुरैशी ने बताया कि वह 10 साल से इंदिरा मार्केट में कपड़ों की दुकान चला रहे हैं। छोटा भाई फैज भी दुकान चलाता है। पड़ोस में कटीकुइयां निवासी सुधीर भी कपड़ों की दुकान है। बुधवार सुबह अचानक शॉर्ट सर्किट की वजह से तीनों दुकानों में आग लग गई। दुकानदारों ने बताया कि आग से दुकानों में लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन