{"_id":"5c0639e2bdec2241cf75db9d","slug":"fire-breaks-out-in-shop-in-bareilly-youth-burned","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली: दुकान में नशा करने घुसा किशोर जिंदा जला, मोबिल ऑयल में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली: दुकान में नशा करने घुसा किशोर जिंदा जला, मोबिल ऑयल में लगी आग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरे
Updated Tue, 04 Dec 2018 01:55 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : self
कस्बा अमरिया निवासी 15 वर्षीय किशोर की नशे की लत उसके लिए काल बन गई। नशे की लत की वजह से सोमवार रात उसकी जलने से मौत हो गई। सोमवार रात करीब साढ़े दस बजे अपने पिता के होटल के पास ऑटो मोबाइल की दुकान में किशोर स्मैक का नशा करने के लिए घुस गया।
विज्ञापन
इसके बाद नशा करने के लिए जैसे ही उसने माचिस जलाई, पास में रखे मोबिल ऑयल में आग लग गई। हादसे में किशोर जिंदा जल गया। दुकान से धुआं निकलता देख काफी लोग जमा हो गए। सूचना पाकर मौक पर पुलिस भी पहुंच गई। जिसके बाद बमुश्किल आग बुझाकर किशोर को बाहर निकाला गया, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
दुकान मालिक से तहरीर लेकर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे में दुकान का काफी सामान भी जल गया है। किशोर लंबे समय से नशा कर रहा था। कई बार चोरी भी कर लिया करता था। इसे लेकर परिवार वालों ने उसे कई बार पुलिस के सुपुर्द भी कर दिया था।
विज्ञापन