{"_id":"69e49c66c219ac24a70ef5fa","slug":"fire-breaks-out-at-car-workshop-due-to-cylinder-leak-teenager-burnt-to-death-in-bareilly-2026-04-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: कार वर्कशॉप में सिलिंडर लीक होने से लगी आग, किशोर की जलकर मौत, तीन की हालत नाजुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: कार वर्कशॉप में सिलिंडर लीक होने से लगी आग, किशोर की जलकर मौत, तीन की हालत नाजुक
Sun, 19 Apr 2026 02:51 PM IST
Mukesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, नवाबगंज (बरेली)
संवाद न्यूज एजेंसी, नवाबगंज (बरेली)
Published by: Mukesh Kumar
Updated Sun, 19 Apr 2026 02:51 PM IST
सार
बरेली के नवाबगंज में एक कार वर्कशॉप में शनिवार रात सिलिंडर से गैस लीक होने के कारण आग लग गई। इस घटना में गंभीर रूप से झुलसे 13 अजीत कुमार की उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन
अग्निकांड के बाद मौके पर जांच करती पुलिस
- फोटो : संवाद
विस्तार
बरेली के नवाबगंज में बरखन मार्ग पर शिवा धर्मकांटे के पास स्थित कार वर्कशॉप में शनिवार रात सिलिंडर से गैस लीक होने से आग लग गई। आग बुझाने और सामान बचाने के प्रयास में 13 वर्षीय अजीत कुमार समेत चार लोग गंभीर रूप से झुलस गए, जिन्हें आनन-फानन अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां अजीत की उपचार के दौरान मौत हो गई। सूचना पर पुलिस में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम को भेजा। अजीत कार वर्कशॉप में काम करता था। उसकी मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
यह वर्कशॉप महावीर के बेटे एसके श्री श्याम मोटर वर्कशॉप के नाम से संचालित होती है। महावीर ने नीचे दुकान और ऊपर रहने को मकान बना रखा है। उनका बेटा एस के श्री श्याम मोटर वर्कशाप के नाम से दुकान चलाता है। महावीर की बेटी विनीता की रविवार को लग्न और सोमवार को बरात आनी थी। बेटी को शादी में देने के लिए बेड, शृंगारदान और सोफा आदि सामान वर्कशॉप में ही रखे थे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Bareilly News: जेल से छूटे हिस्ट्रीशीटर ने फंदा लगाकर दी जान, धर्मस्थल पर पेड़ से लटका मिला शव
विज्ञापन
घर की महिलाएं वर्कशॉप में खाना बना रही थीं, तभी अचानक सिलिंडर से गैस लीक होने से आग भड़क गई। महावीर, रजा हुसैन, अजीत और साहिल सामान बचाने के प्रयास में आग की चपेट में आ गए। पड़ोसियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई जा सकी। परिजनों ने सभी घायलों को महानगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना की सूचना मिलते ही सीओ नीलेश मिश्रा और इंस्पेक्टर अरुण कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
लीक हो रहे थे तीन सिलिंडर
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वर्कशॉप में रखे कार सिलिंडर लीक हो रहे थे। परिजन उन्हें देखने वर्कशॉप में गए थे। इसी दौरान आग लग गई। बेटी के शादी में देने वाला सामान जलता देख चारों लोग सामान बचाने दौड़े। इस दौरान वे सभी गंभीर रूप से झुलस गए। गंभीर रूप से झुलसे अजीत की मौत हो गई। अन्य तीनों का उपचार चल रहा है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वर्कशॉप में रखे कार सिलिंडर लीक हो रहे थे। परिजन उन्हें देखने वर्कशॉप में गए थे। इसी दौरान आग लग गई। बेटी के शादी में देने वाला सामान जलता देख चारों लोग सामान बचाने दौड़े। इस दौरान वे सभी गंभीर रूप से झुलस गए। गंभीर रूप से झुलसे अजीत की मौत हो गई। अन्य तीनों का उपचार चल रहा है।