फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   fire

कपड़े के शोरूम में शॉर्ट सर्किट से लगी आग

Tue, 29 Oct 2019 01:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 29 Oct 2019 01:58 AM IST
विज्ञापन
fire
बहेड़ी। नैनीताल रोड पर सराफा बाजार स्थित कपड़े के शोरूम में रविवार रात करीब 11 बजे शॉर्ट सर्किट से आग लग गई, जिसने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया। पौन घंटे बाद पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी फटे पाइपों और पानी की कमी के चलते कुछ ही देर में बेबस हो गई। इसके बाद बरेली और रुद्रपुर से फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मंगवाई गईं, जिन्होंने सुबह करीब 11 बजे 12 घंटे बाद आग पर काबू पाया। आग की सूचना पर बड़ी संख्या में लोग मौके पर इकट्ठा हो गए, जिन्हें हटाने के लिए पुलिस को कई बार लाठियां फटकारनी पड़ीं। आग ने पड़ोस की तीन दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया। शोरूम मालिक के परिवार ने आग से तीन करोड़ का नुकसान होने का दावा किया है।
विज्ञापन

रविवार रात करीब 11 बजे शॉर्ट सर्किट होने से नंदलाल सरन के राजा राम उमेश कुमार एंड संस नामक कपड़े के शोरूम में आग लग गई। इसके बाद आग विकराल होकर दूसरी मंजिल पर बने कपड़े और होजरी और साड़ी के शोरूम में पहुंच गई। लपटें उठती देख आसपास के दुकानदार मौके पर पहुंचे और दुकानें खाली करने में जुट गए। उन्होंने फायर ब्रिगेड को फोन किया, लेकिन रिसीव नहीं हुआ। बार-बार कॉल करने पर भी जब फोन रिसीव नहीं हुआ तो कुछ लोग फायर स्टेशन पहुंचे और घटना की सूचना दी। करीब पौन घंटे बाद फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी मौके पर पहुंची, लेकिन फटे पाइप और कम पानी के चलते आग बुझाने में असमर्थ रही। सूचना पर एसडीएम ममता मालवीय मौके पर पहुंचीं और एसएसपी को मामले की जानकारी दी।
विज्ञापन

एसएसपी ने बरेली से तीन गाड़ियां भेजीं। इसके बाद उत्तराखंड के रुद्रपुर एसएसपी से बात कर एक गाड़ी व फोर्स वहां से मंगवाई गई। करीब पांच गाड़ियां रात भर आग पर काबू पाने के लिए मशक्कत करती रहीं। सुबह करीब 11 बजे आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक शोरूम में रखा सारा माल राख हो चुका था। आग की चपेट में आकर नंदलाल के भाई विवेक गर्ग की सराफा की दुकान और एक टेलर की दुकान भी जल गई। शोरूम के मालिक मुकेश गर्ग, आदेश गर्ग और विवेक गर्ग अग्निकांड के बाद से सदमे में हैं। वह कुछ भी नहीं बता पा रहे हैं। उनके परिवारवालों ने बताया कि आग में करीब तीन करोड़ का नुकसान हुआ है। वहीं सूचना पर विधायक छत्रपाल सिंह भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घटना के संबंध में अधिकारियों से बात की।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाने की जमीन पर फायर स्टेशन बनाने की मांग
व्यापार मंडल बंसल गुट ने मांग को करते हुए कहा कि फायर स्टेशन जंगल में रुड़की रोड पर बना है। उसे थाने की जमीन पर शिफ्ट किया जाए ताकि कस्बे में कहीं भी आग लगे तो तुरंत दमकल की गाड़ी पहुंच सके। इसके साथ ही तीन नई गाड़ियों की मांग की। व्यापार मंडल के सलीम रहवर ने पीड़ित व्यापारी को सरकार की ओर से मुआवजा देने की मांग की।
उद्योग व्यापार मंडल ने की बैठक
उद्योग व्यापार मंडल की बैठक में तहसील अध्यक्ष प्रमोद अग्रवाल ने कहा कि कस्बे में एक साल में कई शोरूम में आग लग चुकी है, लेकिन फायर ब्रिगेड की नाकामी हर बार सामने आई है। इस बार भी फायर ब्रिगेड के पास कोई पुख्ता इंतजाम नहीं थे। दमकल कर्मी मुंह ताकने और शोर मचाने के सिवा कुुछ करते नहीं दिखे। सभासद सलीम चंदा ने कहा कि पालिका आठ स्थानों पर पानी सप्लाई के लिए चेक बॉल लगाएगी। बैठक में हनी सलूजा, दिलीप गर्ग, अशफाक अहमद, अजय गुप्ता, अमिल अग्रवाल डब्बू, दिनकर गुप्ता आदि मौजूद रहे।
आग बुझाने को मांगते रहे फोम की गाड़ी
कपड़ों में लगी आग बुझाने के लिए अधिकारी रुद्रपुर और बरेली से फोम (झाग) की बौछार करने वाली गाड़ी मांगते रहे। रुद्रपुर एसएसपी ने गाड़ी भेजने का आश्वासन दिया, लेकिन उन्होंने पानी की गाड़ी और फोर्स मौके पर भेज दी। वहीं बरेली की गाड़ी खराब होने के कारण नहीं पहुंच सकी।

सूचना मिलते ही रात को मौके पर पहुंची थी। उस वक्त जो भी हो सकता था वह मदद की गई। बेहद दुखद घटना हुई है। पूरा नगर इस पर अफसोस जता रहा था। फायर ब्रिगेड का सिस्टम ठीक नही है इनके खिलाफ लिखकर भेजा जायेगा।
- ममता मालवीय, एसडीएम बहेड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed