फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   FIR on wasim rizvi

वसीम रिजवी के खिलाफ एफआईआर

Wed, 17 Mar 2021 12:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 17 Mar 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
FIR on wasim rizvi
बरेली। कुरान से 26 आयतें हटाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करने को लेकर शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन वसीम रिजवी के खिलाफ मुसलमानों में गुस्सा बढ़ता जा रहा है। सोमवार को दरगाह आला हजरत से जुड़े संगठन अंजुमन खुद्दामे रसूल और जमात के साथ सियासी संगठन आईएमसी की ओर से पुलिस को अलग-अलग तहरीर दी गई। कोतवाली में इन तहरीरों पर संयुक्त एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

अंजुमन खुद्दामे रसूल के सचिव शान अहमद की ओर से वसीम रिजवी के खिलाफ कोतवाली में दी तहरीर में वसीम के बयान को इस्लाम के साथ संविधान के भी खिलाफ बताया गया। तहरीर में कहा गया है कि भारत का संविधान हर धर्म को पूर्ण स्वतंत्रता प्रदान करता है लेकिन वसीम के कृत्य से मुस्लिम समुदाय की भावनाओं को कड़ी ठेस पहुंची है। वसीम को मुसलमानों के साथ हिंदुस्तान के अमन का मुजरिम बताते हुए अंजुमन ने रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार करने और उन पर रासुका लगाने की मांग की।
विज्ञापन

अंजुमन के पदाधिकारियों के साथ दरगाह आला हजरत के हाजी जावेद खान, अमन कमेटी के हाजी अतीक हुसैन चांद और जनसेवा टीम के पम्मी वारसी भी कोतवाली पहुंचे। आईएमसी के प्रवक्ता डॉ. नफीस खान और जिलाध्यक्ष नदीम खान और दरगाह आला हजरत से जुड़े संगठन जमात रजा मुस्तफा के मोइन खान ने भी इसी तरह के आरोप लगाते हुए अलग-अलग तहरीर दीं। तीनों संगठनों की तहरीर पर कोतवाली में संयुक्त एफआईआर दर्ज कर ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed