{"_id":"62b0e40d5bb9b22ea9755b6a","slug":"fir-on-bjp-leader-in-fraud-bareilly-news-bly4889348135","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसआईटी को फर्जी दस्तावेज देने में भी फंसे भाजपा नेता हर्षवर्धन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसआईटी को फर्जी दस्तावेज देने में भी फंसे भाजपा नेता हर्षवर्धन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। व्यापारी के साठ लाख रुपये हड़पने के मामले में जांच का सामना कर रहे भाजपा नेता हर्षवर्धन अब एसआईटी को फर्जी दस्तावेज देने के मामले में भी फंस गए हैं। एसएसपी ने इस मामले में एसपी क्राइम को जांच का निर्देश दिया है।
वीरसावरकर में रहने वाले मनोज गुप्ता ने सोमवार को एसएसपी से शिकायत की कि भाजपा नेता हर्षवर्धन ने प्रेमनगर में रहने वाले व्यापारी दिनेश चंद्र सक्सेना से 60 लाख रुपये से ज्यादा रकम उधार ली थी। रकम न लौटाने पर दिनेश ने हर्षवर्धन के खिलाफ थाना प्रेमनगर में धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। प्रेमनगर पुलिस जांच करने के बाद हर्षवर्धन के खिलाफ चार्जशीट लगा चुकी है, लेकिन राजनीतिक दबाव में इस मामले में दोबारा विवेचना के लिए एसआईटी गठित की गई है जिसमें एक सीओ और दो इंस्पेक्टर शामिल हैं।
मनोज गुप्ता के मुताबिक एसआईटी ने भी अपनी जांच में हर्षवर्धन पर लगे आरोप सही पाए और प्रेमनगर पुलिस की चार्जशीट का समर्थन करते हुए अपनी रिपोर्ट अदालत में पेश कर दी। मनोज का कहना है कि जांच के दौरान हर्षवर्धन ने एसआईटी को भी फर्जी दस्तावेज दिए हैं। इसमें उनके और दिनेश चंद्र सक्सेना के के फर्जी हस्ताक्षर किए गए हैं। मनोज की शिकायत पर एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने एसपी क्राइम को मामले की जांच कर रिपोर्ट देने को कहा है।