फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   FIR lodged against seven accused including a woman for demanding extortion in Bareilly

Bareilly News: सपा महिला सभा की प्रदेश सचिव समेत सात लोगों पर मुकदमा दर्ज, रंगदारी मांगने का आरोप

Wed, 23 Apr 2025 04:54 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 23 Apr 2025 04:54 PM IST
सार

बरेली में फर्जी कागजों के जरिये जमीन कब्जाने की कोशिश की गई। जमीन पर बनी दीवारें ढहा दी गईं। आरोपियों ने पीड़ित से बीस लाख रुपये की रंगदारी मांगी। आईजी के आदेश पर इज्जतनगर थाने में सपा नेता समेत चार नामजद और तीन अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
FIR lodged against seven accused including a woman for demanding extortion in Bareilly
इज्जतनगर थाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के इज्जतनगर थाना पुलिस ने रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने समेत कई संगीन धाराओं में सपा महिला सभा की प्रदेश सचिव रिहाना, उनके बेटे जीशान, बेटी मुस्कान, दामाद माजिद और तीन अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। आरोप है कि सपा नेता ने प्लॉट पर कब्जा करने की कोशिश की। फर्जी दस्तावेजों के जरिये इकरारनामा करा लिया। प्लॉट की दीवारें गिरा दीं और 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगी।

विज्ञापन


इज्जतनगर थाने के परतापुर जीवन सहाय निवासी सिराज खान का कहना है कि बिहारमान नगला में उन्होंने जनवरी 2024 में प्लॉट खरीदा था। सपा नेता ने अपने बेटे, बेटी और दामाद समेत तीन अन्य लोगों के साथ नौ अप्रैल को प्लॉट की चहारदीवारी गिरा दी। फर्जी दस्तावेजों के जरिये इकरारनामा कराकर कब्जा करने की कोशिश की। 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगी और जान से मारने की  धमकी दी। 
विज्ञापन


इससे पहले माजिद और जीशान ने आठ अप्रैल को भी प्लॉट की दीवारें गिरा दी थीं। शिकायत पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ शांति भंग में कार्रवाई कर दी। इसके बाद भी आरोपी नहीं मानें। इंस्पेक्टर ब्रजेंद्र सिंह का कहना है कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पांच करोड़ की रंगदारी मांगने में फंस चुके हैं सपा नेता हरीश लाखा
चार दिन में सपा के दूसरे नेता के खिलाफ रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। इससे पहले 18 अप्रैल को थाना कैंट थाना क्षेत्र के गांव मोहनपुर नकटिया निवासी किसान राजकुमार की तहरीर पर पुलिस ने सपा नेता हरीश लाखा समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी।

राजनीतिक विद्वेष की भावना से की जा रही कार्रवाई 
सपा मीडिया प्रभारी व जिला महासचिव दीपक शर्मा ने इस बात की पुष्टि की है कि रिहाना सपा महिला सभा की प्रदेश महासचिव हैं। उन्होंने बताया कि राजनीतिक विद्वेष की भावना से सपा नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इससे पहले हरीश लाखा के खिलाफ भी रंगदारी की झूठी रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed