फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   FIR lodged against Samajwadi Student leader for beating abvp leader in Bareilly

Bareilly News: विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारी को पीटने का आरोप, सछास जिलाध्यक्ष पर रिपोर्ट दर्ज

Fri, 17 Jan 2025 07:23 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 17 Jan 2025 07:23 PM IST
सार

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के विभाग सह संयोजक श्रेयांश वाजपेयी ने सछास जिलाध्यक्ष अविनाश मिश्रा पर हमला करने का आरोप लगाया है। उनकी तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 

विज्ञापन
FIR lodged against Samajwadi Student leader for beating abvp leader in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में समाजवादी छात्र सभा (सछास) और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के बीच चल रही तनातनी मारपीट और हमले तक पहुंच गई है। बृहस्पतिवार शाम सछास जिलाध्यक्ष अविनाश मिश्रा ने अपने पांच अन्य साथियों के साथ विकास भवन के पास विद्यार्थी परिषद के विभाग सह संयोजक श्रेयांश वाजपेयी को घेर लिया। आरोप है कि उनको लाठी-डंडों से पीटा और जान से मारने की नीयत से तमंचा निकाल लिया। तहरीर के आधार पर बारादरी पुलिस ने सछास जिलाध्यक्ष को नामजद करते हुए पांच अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

विज्ञापन


सछास जिलाध्यक्ष और विद्यार्थी परिषद के विभाग सह संयोजक के बीच चार दिन पहले बरेली कॉलेज में एमए की परीक्षा के दौरान भी तकरार हुई थी। सछास नेता पर नकल करने का आरोप लगाया गया था। उस समय मामला रफा-रफा हो गया था। कुछ दिन पहले विद्यार्थी परिषद के प्रांतीय सम्मेलन का आयोजन किया गया था। इसके बाद शहर में शोभायात्रा निकाली गई थी। इसके बाद सछास ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। बरेली कॉलेज मैदान पर पड़े भगवा ध्वज व भारत माता की तस्वीरों को दिखाते हुए सत्तारूढ़ दल पर कटाक्ष किया था। तभी से दोनों पक्षों में तनातनी चल रही थी।

विज्ञापन

श्रेयांश ने लगाया ये आरोप 
श्रेयांश वाजपेयी का कहना है कि बृहस्पतिवार को वह स्कूटी से जा रहे थे। विकास भवन के पास अविनाश मिश्रा ने पांच अन्य साथियों के साथ घेरकर उन पर जानलेवा हमला कर दिया। पीटने के बाद उनको जान से मारने की नीयत से तमंचा निकाल लिया तो वह जान बचाकर भागे। इधर, अविनाश मिश्रा का कहना है कि सोशल मीडिया पोस्ट के बाद से श्रेयांश उनसे खिसिया गया था। वह महाकुंभ जा रहे हैं। मौके की सीसीटीवी फुटेज दिखवाई जा सकती है। आरोप गलत हैं। सत्तापक्ष के दबाव के उनके खिलाफ झूठी रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed