फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   FIR lodged against Salman Mian and four others in Bareilly

Bareilly News: काजी-ए-हिंदुस्तान के दामाद ने ठेकेदार को बंधक बनाया, हत्या की कोशिश, रिपोर्ट दर्ज

Tue, 22 Apr 2025 05:15 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 22 Apr 2025 05:15 PM IST
सार

बरेली में काजी-ए-हिंदुस्तान के दामाद सलमान हसन खान (सलमान मियां) समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। जिसमें बंधक बनाकर रखने, तमंचे से फायर करने, पीटने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए गए हैं। 

विज्ञापन
FIR lodged against Salman Mian and four others in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

आला हजरत दरगाह खानदान के काजी-ए-हिंदुस्तान असजद मियां के दामाद व जमात रजा-ए-मुस्तफा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सलमान हसन खां गंभीर आरोपों में फंस गए हैं। इस्लामिया इंटर कॉलेज के शिक्षक डॉ. मेहंदी हसन समेत पांच लोगों के खिलाफ लोक निर्माण विभाग के ठेकेदार जावेद अली खान ने बंधक बनाकर रखने, तमंचे से फायर करने, पीटने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाकर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

विज्ञापन


बारादरी थाना क्षेत्र के फाइक एन्क्लेव निवासी जावेद अली खान ने रिपोर्ट में कहा है कि 17 अप्रैल को दरगाह आला हजरत के सेवादार बख्तियार ने फोन कॉल करके उन्हें दरगाह गेस्ट हाउस बुलाया। उससे कहा कि सलमान मियां कुछ जरूरी बात करना चाहते हैं। जावेद अपने सरकारी गनर माहिर अली खान के साथ दोपहर दो बजे दरगाह गेस्ट हाउस पहुंचे। उनका गनर नीचे रुका गया। जावेद को कमरा नंबर 101 में ले जाया गया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- UPSC Result: पिता इंस्पेक्टर, चाचा सिपाही अब बेटा बनेगा IPS, सृजित ने 35 लाख का पैकेज छोड़ा; बन गए अफसर
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां सलमान मियां, इस्लामिया इंटर कॉलेज के प्रवक्ता डॉ. मेहंदी हसन और इकरार उर्फ दन्नी पहले से मौजूद थे। ठेकेदार जावेद का आरोप है कि कमरे में घुसते ही सलमान मियां ने भड़कते हुए गालीगलौज शुरू कर दी। तीनों ने मिलकर लात-घूंसों से हमला कर दिया। सलमान ने धारदार हथियार से हमला किया। इकरार उर्फ दन्नी ने तमंचा निकालकर उनकी कनपटी पर रखकर चला दिया। मिस फायर होने से उनकी जान बच गई।

कोतवाली पुलिस ने जावेद की तहरीर पर सलमान मियां, डॉ. मेहंदी, इकरार उर्फ दन्नी, बख्तियार, कमरान के खिलाफ बंधक बनाने, पीटने, जान से मारने की धमकी देने, अपमान करने और हत्या की कोशिश की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इंस्पेक्टर अमित पांडेय ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं सलमान मियां ने अपने आरोपों को निराधार बताया है। 

बंधक बनाकर पीटा, फिर फूलों का हार पहनाकर बनवाया वीडियो
जावेद का आरोप है कि उनको दरगाह के गेस्ट हाउस में पांच घंटे तक बंधक बनाकर रखा गया। पीटा गया और हत्या की कोशिश की गई। इसके बाद उनको सलमान मियां ने धमकाया। जबरिया उनको फूलों का हार पहनाया और अपने साथ वीडियो बनवाया। दबाव बनाकर उनसे कहलवाया गया कि वह अपनी मर्जी से दरगाह के गेस्ट हाउस आए थे। सलमान मियां या अन्य किसी से उनका कोई विवाद नहीं है। धमकाया कि अगर पुलिस में शिकायत की तो नतीजा बहुत बुरा होगा। 

यह भी पढ़ें- Bareilly News: 'सबके राज से पर्दा उठाएंगे...' नाटकीय ढंग से घर लौटा लापता शिक्षक, अपनों से ही छिड़ी रार

पूरे परिवार के सफाये की धमकी दी 
आरोप है कि सलमान मियां और उनके साथियों ने पूरे परिवार का सफाया करने की धमकी दी है। जावेद का कहना है कि उसके और उनके परिवार की जानमाल के लिए सलमान मियां से खतरा है। उन्होंने अधिकारियों से सुरक्षा की गुहार लगाई है। 

भारतीय न्याय संहिता की इन धाराओं में रिपोर्ट
धारा 191 (2)- यह धारा दंगा करने के अपराध से संबंधी है। जब कोई गैर कानूनी जमावड़ा, हिंसा करता है तब इस धारा के तहत कार्रवाई की जाती है। इसमें दो वर्ष या इससे अधिक कैद और जुर्माने का प्रावधान है।
धारा 127 (2)- अगर कोई व्यक्ति किसी दूसरे व्यक्ति को नाजायज तरीके से बंधक बनाकर रखता है तो इस धारा के तहत कार्रवाई की जाती है। इस धारा में एक साल कैद और जुर्माने का प्रावधान है।
धारा 109 - यह धारा हत्या की कोशिश से संबंधित है। इसके तहत 10 साल या इससे ज्यादा कैद व जुर्माने का प्रावधान है।
धारा 115 (2)- यह धारा किसी को जानबूझकर चोट पहुंचाने से संबंधित है। दोषी पाए जाने पर दो साल कैद और 20 हजार रुपये जुर्माने का प्रावधान है।
धारा 352- किसी को जानबूझकर अपमानित करने और शांति भंग करने पर इस धारा के तहत कार्रवाई की जाती है। इसके तहत दो साल कैद और जुर्माने का प्रावधान है।
धारा 351 (2)- किसी को आपराधिक धमकी देने पर इस धारा के तहत कार्रवाई होती है। इसके तहत दो साल कैद और जुर्माने का प्रावधान है।

ब्लैकमेलिंग के लिए लिखवाया फर्जी मुकदमा, आरोप बेबुनियाद
दरगाह आला हजरत के संगठन जमात रजा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सलमान मियां पर लगे आरोपों पर दरगाह आला हजरत स्थित मरकाजी दारुल इफ्ता के वरिष्ठ मुफ्ती बिलाल का कहना है कि आरोप बेबुनियारी करार दिया है। मुकदमा ब्लैकमेल करने के लिए दर्ज कराया गया है। 

ठेकेदार जावेद की पत्नियां शीबा और फाइजा खान हैं। दोनो का आपस में विवाद है और मुकदमे चल रहे हैं। कुछ माह पहले दूसरी पत्नी अलग हो चुकी है। सलमान मियां को लोगों की ओर से मालूम हुआ रिकॉर्डिंग के जरिए उनको भी गालियां और जान से मारने की धमकी दी गई। 

खानदान-ए-आला हजरत के बुजुर्गों को भी बुरा-भला कहा गया। जावेद काफी समय से सलमान मियां के खिलाफ झूठ मुकदमा दर्ज कराने की कोशिश कर रहा था। सलमान मियां ने बताया जावेद  रिकॉर्डिन वायरल होते ही वह खुद डर गया और कोतवाली पहुंचकर फर्जी मुकदमा दर्ज करा दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed