{"_id":"65c4f11ea303e4bf2e020952","slug":"fir-lodged-against-rpf-inspector-for-molesting-lady-constable-in-bareilly-2024-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: महिला सिपाही से की छेड़खानी और अश्लीलता, आरपीएफ इंस्पेक्टर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: महिला सिपाही से की छेड़खानी और अश्लीलता, आरपीएफ इंस्पेक्टर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
Thu, 08 Feb 2024 08:49 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 08 Feb 2024 08:49 PM IST
सार
आरपीएफ इंस्पेक्टर जीएस मीना के खिलाफ इज्जतनगर थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। आरपीएफ इंस्पेक्टर पर महिला सिपाही ने धमकाने, छेड़खानी और अश्लीलता करने के आरोप लगाए थे।
विज्ञापन
इज्जतनगर थाने में दर्ज हुई रिपोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली में महिला कांस्टेबल को धमकाने, छेड़खानी और अश्लीलता करने के मामले में इज्जतनगर आरपीएफ इंस्पेक्टर जीएस मीना फंस गए हैं। विभागीय जांच में दोषी पाए जाने पर उनका तबादला गोरखपुर कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। इधर, महिला कांस्टेबल की ओर से इज्जतनगर थाना पुलिस ने उनके खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
12 नवंबर 2023 को पीड़िता की शिकायत पर सीनियर कमांडेंट आरपीएफ ऋषि पांडेय ने आरोपी इंस्पेक्टर जीएस मीना को थाने से हटाते हुए अपने कार्यालय में अटैच कर दिया था। उनके खिलाफ विभागीय जांच के लिए कमेटी गठित की गई थी। जांच में आरोप सही पाए जाने पर उनका ट्रांसफर गोरखपुर कर दिया गया। अब इज्जतनगर थाना पुलिस ने इंस्पेक्टर आरपीएफ के खिलाफ छेड़खानी, अश्लीलता और धमकाने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन