फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   FIR lodged against Karni Sena leaders for animal slaughter in bareilly

Bareilly: किसान को फंसाने के लिए पशु को काटा, करणी सेना के जिलाध्यक्ष ने रची थी साजिश, तीन गुर्गे गिरफ्तार

Sun, 14 Jan 2024 11:49 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 14 Jan 2024 11:49 AM IST
सार

बरेली में पुलिस ने शुक्रवार रात देवरनियां नदी किनारे पशु कटान की सूचना पर छापा मारा। पुलिस ने यहां पशु कटान करते तीन लोगों को गिरफ्तार किया। आरोपियों ने बताया कि करणी सेना जिलाध्यक्ष राहुल सिंह के कहने पर वह पशु कटान कर रहे थे। इस मामले में उस्मान नाम के किसान को फंसाकर वसूली करने की साजिश थी। 

विज्ञापन
FIR lodged against Karni Sena leaders for animal slaughter in bareilly
आरोपी सईद खां, अकरम और देवेंद्र कश्यप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में करणी सेना का जिलाध्यक्ष राहुल सिंह और उसका गिरोह लोगों को फंसाकर उनसे वसूली करता था। ढाई करोड़ की जमीन बेचने वाले काश्तकार को संरक्षित पशु मारने के मामले में फंसाने के लिए योजना बनाई थी, लेकिन अपने बुने जाल में ये लोग खुद ही फंस गए। पुलिस ने शुक्रवार रात देवरनियां नदी किनारे छापा मारकर पशु कटान करते राहुल सिंह के तीन गुर्गों को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन


पुलिस ने थाने में आरोपियों के नाम-पते पूछे तो एक आरोपी ने अपना नाम मोहम्मद सईद खां, दूसरे ने अकरम निवासी रहपुरा चौधरी रोड नंबर एक थाना इज्जतनगर बताया। तीसरा आरोपी देवेंद्र कुमार भी इज्जतनगर में डीआरएम ऑफिस के पास रहता है। इनमें सईद खां खुद को पत्रकार बताता है तो देवेंद्र कुमार करणी सेना का महानगर अध्यक्ष (गोसेवा) देवेंद्र बताकर खुद को प्रचारित करता है।
विज्ञापन


प्रभारी इंस्पेक्टर सुरेश चंद्र गौतम ने बताया कि भोजीपुरा थाना क्षेत्र के गांव बिलवा निवासी किसान उस्मान ने हाल ही में ढाई करोड़ रुपये की जमीन बेची है। उसके रुपयों पर इन लोगों की नजर थी। मोहम्मद सईद खां खुद को एक यू-ट्यूब चैनल का पत्रकार बताकर प्रचारित करता है। अकरम मूल रूप से उस्मान के ही गांव का ही है। उसे उस्मान की जमीन बिक्री की जानकारी थी। अकरम मोहम्मद सईद का भांजा लगता है। अकरम से मिली जानकारी के बाद सईद ने राहुल सिंह से मिलकर यह योजना बनाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों ने रची थी ये साजिश 
तय किया गया कि नदी किनारे संरक्षित पशु काटकर उसका मांस टेंपो से ले जाकर बेच दिया जाएगा। मांस के अवशेष उस्मान के खेतों में फेंक दिए जाएंगे। सुबह राहुल आकर हंगामा करेगा और रिपोर्ट में खेत मालिक उस्मान का भी नाम लिखाया जाएगा। बाद में सईद और अकरम उस्मान को बचाने के बहाने राहुल से उसकी सेटिंग कराएंगे और मोटी रकम वसूल कर लेंगे।

Bareilly: दरोगा ने मांगा महिला सिपाही का नंबर, मैसेज भेजकर किया परेशान; एसएसपी ने किया निलंबित

शुक्रवार की रात घटना को अंजाम देना तय हुआ और राहुल ने देवेंद्र, सईद व दोस्त चांद उर्फ अजय को भी शामिल किया। सूत्र बताते हैं कि किसी तरह से उस्मान को भी इनकी योजना का पता लग गया और उसने पुलिस से अंदेशा जता दिया। इससे इन लोगों की योजना का भंडाफोड़ हो गया।

पहले कराते थे रिपोर्ट, फिर समझौते का दबाव
पुलिस सूत्रों के मुताबिक राहुल सिंह और उसके साथी किसी भी मामले में वादी बनकर रिपोर्ट कराने को बेताब रहते हैं। बाद में वह आरोपी पर दबाव बनाकर समझौता कर लेते हैं। अधिकांश मामलों में ये लोग अपनी हिंदुत्व वाली पहचान से पुलिस प्रशासन पर दबाव बनाने की कोशिश करते हैं। पुलिस भी ताज्जुब करती है कि किसी खेत में पड़े पशुओं के अवशेष ग्रामीणों की बजाय तड़के ही इन्हें कैसे दिख जाते हैं। संदेह के आधार पर राहुल व ऐसे ही अन्य लोगों से पुलिस ने पूछताछ भी की थी, पर साक्ष्य न होने पर ये बच गए।

सीओ हाईवे नितिन कुमार ने बताया कि भोजीपुरा में पुलिस ने गोकशी की सूचना मिलने पर छापा मारकर तीन लोगों को मौके से पकड़ा है। दो अन्य लोगों के साथ मिलकर इन्होंने एक काश्तकार को फंसाने की साजिश की थी। पांचों आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कर तीन आरोपियों को जेल भेज दिया है। राहुल और चांद उर्फ अजय की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed