{"_id":"6807a3087574df65770d2063","slug":"fir-lodged-against-imc-leader-for-death-threat-in-bareilly-2025-04-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: सरकार बदलने पर चुन-चुनकर मारने की धमकी, आईएमसी नेता मोईन सिद्दीकी पर मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: सरकार बदलने पर चुन-चुनकर मारने की धमकी, आईएमसी नेता मोईन सिद्दीकी पर मुकदमा दर्ज
Tue, 22 Apr 2025 07:53 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 22 Apr 2025 07:53 PM IST
सार
बरेली में आईएमसी नेता मोईन सिद्दीकी के खिलाफ बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि मोईन सिद्दीकी ने जान से मारने की धमकी दी है।
विज्ञापन
आरोपी मोईन सिद्दीकी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र के लोधी टोला पुराना शहार में धार्मिक महत्व के कुएं को पाटने का मामला तूल पकड़ गया है। आईएमसी नेता मोईन सिद्दीकी ने कुआं पाटने का विरोध करने पर महिला को धमकी दी कि सरकार बदलने पर चुन-चुन कर घर में घुसकर मारेगा। महिला की तहरीर पर बारादरी थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मौजूदा और पूर्व पार्षद पर भी कुआं पटवाने का आरोप है।
विज्ञापन
लोधी टोला पुराना शहर निवासी मायादेवी का कहना है कि उनके घर के पास एक प्राचीन कुआं है। बस्ती के हिंदू समाज के लोग तमाम धार्मिक रीति-रिवाज और अनुष्ठान इसी कुएं पर करते हैं। दूसरे पक्ष के लोग इसकी मुखालफत में रहते हैं। मायादेवी का कहना है कि उनका बेटा जीतू कुआं को लेकर कई बार नगर निगम में शिकायत कर चुका था। इस वजह से आईएमसी नेता मोईन सिद्दीकी उर्फ चोटी कटवा रंजिश मान रहा था। मौजूदा पार्षद अनीस भी मोईन का समर्थन कर रहा था।
विज्ञापन
बेटे का सिर कलम करने की दी धमकी
पीड़ित का आरोप है कि 17 अप्रैल को वह शाम चार बजे नबाव साहब की के पास गली से गुजर रही थीं। रास्ते में मोईन सिद्दीकी ने उनको घेर लिया। उसने कहा कि तेरा बेटा कुआं को लेकर बार-बार प्रार्थना पत्र देता है। किसी दिन उसका सिर धड़ से अलग कर लंबा-लंबा लटका दूंगा। कुआं हमने ही पटवाया है, उसे भूल जाओ। सरकार बदलने पर तुम लोगों को घरों में घुस चुन-चुन कर मारेंगे। अगर अब नगर निगम में कुआं को लेकर कोई शिकायत की तो घर में कोई मर्द जिंदा नहीं बचेगा।
यह भी पढ़ें- UPSC Result 2024: मजदूर का बेटा बना आईपीएस, शकील ने यूपीएससी में हासिल की 506वीं रैंक
इंस्पेक्टर धनंजय पांडेय ने बताया कि महिला की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। इधर, पूर्व सभासद अंजुम फिरदौस और मौजूदा सभासद अनीस ने आरोपों से इंकार किया है। अनीस का कहना कि मोईन नगर निगम का सुपरवाइजर है। इस नाते वह उसे जानता है।