फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   FIR lodged against Alliance Builder in Bareilly

UP News: उत्तराखंड के रुद्रपुर में फ्लैट के नाम पर ठगी, बरेली के एलायंस बिल्डर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Sun, 18 May 2025 10:04 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 18 May 2025 10:04 AM IST
सार

बरेली के नामचीन एलायंस बिल्डर फर्म के मालिकान पिछली साल तक गर्दिश में रहे थे। उनके खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हुए और संपत्ति जब्त की गई। अब लखीमपुर खीरी के पलिया निवासी मुकेश कुमार गुप्ता ने एलायंस बिल्डर पर ठगी का आरोप लगाकर बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन
FIR lodged against Alliance Builder in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के चर्चित एलायंस बिल्डर पर एक और मुकदमा दर्ज हुआ है। आरोप है कि उत्तराखंड के रुद्रपुर में फ्लैट देने का झांसा देकर लखीमपुर खीरी के भाई-बहन समेत अन्य लोगों से लाखों रुपये की ठगी कर ली। अब न्यायालय के आदेश पर बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन


लखीमपुर खीरी जिले के पलिया कला निवासी मुकेश कुमार गुप्ता ने बारादरी थाने में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में बताया है कि वर्ष 2006 में एलायंस बिल्डर के मालिक अमनदीप सिंह, रमनदीप सिंह व इनके सहयोगी हनी सिंह भाटिया, अरविंदर सिंह, युवराज सिंह और सत्यवीर सिंह ने रुद्रपुर में फ्लैट बेचने का प्रचार-प्रसार किया था।
विज्ञापन


मुकेश और उनकी बहन मंजू गुप्ता को बरेली में स्टेडियम रोड स्थित दफ्तर पर बुलाया गया। इन लोगों ने बताया कि रुद्रपुर में एलायंस सिटी वन के नाम से फ्लैट बना रहे हैं। 10.25 लाख रुपये में 15 माह के अंदर फ्लैट देने का झांसा दिया। इस पर मुकेश ने पांच लाख और मंजू ने ढाई लाख रुपये देकर फ्लैट बुक करा लिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों ने वापस नहीं किए रुपये 
मुकेश गुप्ता का आरोप है कि कई अन्य लोगों से भी बिल्डर ने रुपये ले लिए। समय गुजरने के बाद भी फ्लैट नहीं बने। दफ्तर से ये लोग गायब हो गए। इनके स्टाफ के कुछ लोगों ने बताया कि फ्लैट तो नहीं मिलेगा, लेकिन रुपये लौटा दिए जाएंगे। काफी समय बाद भी रुपये नहीं मिले। 

रुद्रपुर में जितने लोगों से रुपये लिए गए, उतने फ्लैट ही नहीं बनाए गए। मुकेश ने बताया कि उन्होंने इस मामले में कई बार बरेली आकर पुलिस से शिकायत की, लेकिन कार्रवाई नहीं हो सकी। बारादरी थाना प्रभारी धनंजय पांडेय ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed