फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   FIR Lodged against 20 accused for raising provocative slogans in bareilly

Bareilly News: भड़काऊ नारे लगाने के मामले में 20 अज्ञात युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

Thu, 21 Aug 2025 04:14 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 21 Aug 2025 04:14 PM IST
सार

बरेली में भड़काऊ नारे लगाने के मामले में पुलिस ने 20 अज्ञात युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। नारेबाजी का वीडियो वायरल हुआ था। इसके बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की है। 

विज्ञापन
FIR Lodged against 20 accused for raising provocative slogans in bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में आला हजरत उर्स के दौरान सिर तन से जुदा... नारा लगाकर सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वाले समूह के 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई है। वायरल वीडियो के जरिये नारे लगाने वालों की पहचान की कोशिश की जा रही है।

विज्ञापन


शहर कोतवाली की कुतुबखाना चौकी इंचार्ज जितेंद्र सिंह ने बताया कि उर्स के दौरान शहर में जायरीन की भीड़ के बीच वह शाम 7:30 बजे के आसपास नावल्टी चौराहा के पास से गुजर रहे थे। यहां एक समूह में शामिल 20 अज्ञात लोग गुस्ताखे नबी की एक ही सजा सिर तन से जुदा-सिर तन से जुदा का नारा लगाते हुए जा रहे थे।
विज्ञापन


इस कारण एक समुदाय में रोष फैल गया। माहौल बिगड़ते-बिगड़ते बचा। कुछ संभ्रांत लोगों ने किसी तरह सभी को समझा बुझाकर शांत करा दिया। किसी ने नारे लगाने वाले समूह का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। समूह में शामिल लोगों ने जानबूझकर धार्मिक उन्माद और दो समुदायों के बीच कटुता पैदा करने की कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। नारे लगाने वाले लोग उर्स में शामिल होने आने वाले जायरीन प्रतीत हो रहे हैं। इंस्पेक्टर कोतवाली अमित पांडेय ने बताया कि आरोपियों की पहचान की कोशिश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed