फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   FIR lodged against 14 people including sub registrar for conducting fake registration in Bareilly

Bareilly: फर्जी रजिस्ट्री कराने में सब रजिस्ट्रार समेत 14 लोगों पर रिपोर्ट, एसएसपी के आदेश पर हुई कार्रवाई

Fri, 13 Oct 2023 01:35 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 13 Oct 2023 01:35 PM IST
सार

बरेली में जमीन की फर्जी रजिस्ट्री कराने का मामला सामने आया है। मॉडल टाउन की पीड़ित महिला ने सब रजिस्ट्रार प्रभारी, लेखपाल, कातिब समेत 14 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

विज्ञापन
FIR lodged against 14 people including sub registrar for conducting fake registration in Bareilly
एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में फर्जी बैनामा कराने के मामले में मॉडल टाउन की महिला ने सब रजिस्ट्रार प्रभारी, लेखपाल, कातिब समेत 14 के खिलाफ कैंट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसएसपी के निर्देश पर मामला दर्ज हुआ है।

विज्ञापन


बारादरी क्षेत्र के मॉडल टाउन निवासी विम्मी मदान ने बताया कि गांव मोहनपुर में उनकी जमीन है। जमीन के फर्जी दस्तावेज बनाकर बैनामा कराने के मामले में उन्होंने कैंट थाने में रिपोर्ट कराई थी। पुलिस ने आरोपी हरिओम को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। अन्य आरोपी प्रदीप कुमार व पल्लव की तलाश हो रही है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bareilly News: ट्रेन के आगे फेंकी गई छात्रा की हालत नाजुक, एयरलिफ्ट कर भेजा जा सकता है दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ दिन पहले उन्हें जानकारी हुई कि शाहजहांपुर के पल्लव ने फर्जी दस्तावेजों से अपने और प्रदीप कुमार के नाम से 17 मार्च 2023 को कराए फर्जी बैनामे के आधार पर जमीन अलग-अलग लोगों को बेच दी।

विम्मी ने आरोप लगाया कि यह फर्जी बैनामे रजिस्ट्री ऑफिस के उप निबंधक रवि प्रकाश वर्मा, प्रभारी सब रजिस्ट्रार तोषक राजन राजपूत, कातिब प्रदीप सक्सेना, बैनामा लिपिक शिवम मिश्रा, रचित व चकबंदी दफ्तर के क्षेत्रीय लेखपाल सावन कुमार आदि के सहयोग से किए गए हैं। कैंट थाना पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed