फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   FIR filed against sons and close relatives of IMC spokesperson Dr Nafees in Bareilly

Bareilly News: आईएमसी प्रवक्ता डॉ. नफीस के बेटों और करीबी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, ये है मामला

Fri, 26 Apr 2024 05:22 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 26 Apr 2024 05:22 PM IST
सार

बरेली में एक महिला ने आईएमसी के प्रवक्ता डॉ. नफीस खां के दो पुत्रों और करीबी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। तीनों पर फर्जीवाड़ा करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया गया है। 

विज्ञापन
FIR filed against sons and close relatives of IMC spokesperson Dr Nafees in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में इत्तेहादे मिल्लत कौंसिल (आईएमसी) के प्रवक्ता डॉ. नफीस के बेटे और करीबी लोग फर्जी नोटरी तैयार कर सुन्नी वक्फ बोर्ड की जमीन को किराये पर देने के मामले में फंस गए हैं। महिला ने विरोध किया तो उसके पति की हत्या करने की धमकी दी गई। कोर्ट के आदेश पर कोतवाली में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

विज्ञापन


मलूकपुर बाजदारान निवासी साजदा अख्तर के मुताबिक वक्फ संख्या 96 द्वितीय एक्जेन्टेड बरेली उनका खानदानी वक्फ है। कटघर निवासी तस्लीम मियां, मलूकपुर निवासी वासिफ यार और शहजाद ने लखनऊ वक्फ बोर्ड में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि इस खानदान में कोई सदस्य जीवित नहीं बचा है। साजदा ने पत्र भेजकर बोर्ड को पूरी सच्चाई बताई तो उन्हें सुन्नी वक्फ बोर्ड ने मुतव्वली बना दिया। तसलीम ने पिछले साल अप्रैल की तारीख डालकर वक्फ की जमीन का एक फर्जी किरायेनामा नोमान खां और फरहान खां के नाम कर दिया।
विज्ञापन


महिला ने लगाया ये आरोप 
नोमान और फरहान खुद को बोर्ड की जमीन का किराएदार बताने लगे। साजदा ने इसका विरोध किया तो इन लोगों ने उनके पति को जान से मारने की धमकी दी। खुद को मुतवल्ली बताने वाली साजदा के मुताबिक कोतवाली में शिकायत की गई लेकिन इन लोगों पर कार्रवाई नहीं हुई। न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। साजदा के मुताबिक नोमान और फरहान दोनों ही आईएमसी के प्रवक्ता डॉ. नफीस खां के बेटे हैं और तस्लीम उनका करीबी है। राजनीतिक रसूख रखने वाले इन लोगों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई करने से बचती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईएमसी के प्रवक्ता डॉ. नफीस खां ने बताया कि साजदा कोई मुतवल्ली नहीं हैं। उसके पति मुन्ना के खिलाफ हमने रिपोर्ट लिखाई थी जिसमें चार्जशीट लग रही है। ये दंपती फर्जी आरोप लगाकर हमारे परिवार को फंसाना चाहते हैं। हमारे पास सभी वैध कागजात हैं जो पुलिस को सौंप दिए जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed