फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   FIR filed against snake killer after rat murder case in Badaun

UP News: बदायूं में चूहे, कुत्ते के बाद अब सांप मारने पर मुकदमा, आरोपी बोला- डस लेता तो कौन जिम्मेदार होता

Sat, 10 Jun 2023 01:12 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 10 Jun 2023 01:12 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के बदायूं में अब सांप को मारकर जलाने वाले पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि मरा हुआ सांप बरामद नहीं हुआ है। 

विज्ञापन
FIR filed against snake killer after rat murder case in Badaun
Snake - फोटो : istock

विस्तार

बदायूं जिले का चूहा हत्याकांड प्रदेशभर में खूब सुर्खियों में रहा था। इसके बाद एक कुत्ते की हत्या में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। अब सांप को मारने का मामला सामने आया है। सांप को मारकर जलाने के प्रकरण में भी एफआईआर दर्ज कराई गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक बिसौली के ईदगाह रोड पर एक लकड़ी की टाल में सांप घुस आया था, जिसे लोगों ने मारकर जला दिया। मामला जानकारी में आने के बाद विभोर शर्मा नाम के व्यक्ति ने वन विभाग को सूचना दी। वनकर्मी कृष्ण कुमार यादव मौके पर पहुंचे तो सांप को मारकर जलाने का कोई साक्ष्य नहीं मिला। 
विज्ञापन


संबंधित खबर- चूहा हत्याकांड: गुनाह कबूला... माफी मांगी फिर भी नहीं मिली राहत; आरोपी बोला- पता न था बड़े जंजाल में फंस जाऊंगा

विज्ञापन
विज्ञापन

एक युवक का वीडियो हुआ वायरल 

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक यह स्वीकार कर रहा था कि उसने सांप को मारकर जला दिया है। वन विभाग की टीम ने आसपास के लोगों से जानकारी ली तो पता चला कि जोएब पुत्र जाहिद निवासी ईदगाह रोड नई बस्ती ने ही घटना को अंजाम दिया है। 



 

Trending Videos

युवक बोला- डस लेता तो कौन जिम्मेदार होता 

वन विभाग की टीम ने आरोपी युवक से पूछताछ की तो उसने बताया कि सांप उसको डस लेता तो इसका जिम्मेदार कौन होता। इस वजह से उसने सांप को ही मार दिया। इसके बाद वनकर्मी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ वन्य जीव (संरक्षण) अधिनियम की धारा 9 व 51 के तहत मुकदमा दर्ज किया। 

पुलिस कर रही मामले की जांच 

इस संबंध में बिसौली कोतवाल संजीव कुमार शुक्ला का कहना है कि आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है। वहीं जिले में चूहा और कुत्ते की हत्या के बाद अब सांप को मारने का मामला चर्चा का विषय बन गया है। लोग इसे लेकर तरह तरह की चर्चाएं कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed