फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   FIR filed against 135 officers and employees absent from election duty in Bareilly

Bareilly: चुनाव ड्यूटी से गैरहाजिर 135 अधिकारियों-कर्मचारियों पर शिकंजा, डीएम के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज

Tue, 07 May 2024 07:51 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 07 May 2024 07:51 PM IST
सार

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में मंगलवार को बरेली में मतदान हुआ। चुनाव ड्यूटी से कई अधिकारी और कर्मचारी गैरहाजिर रहे। इन पर प्रशासन ने शिकंजा कस दिया है। गैरहाजिर अधिकारी और कर्मचारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। 

विज्ञापन
FIR filed against 135 officers and employees absent from election duty in Bareilly
जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम रविंद्र कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में लोकसभा चुनाव में ड्यूटी से गैरहाजिर रहे 135 अधिकारियों और कर्मचारियों पर प्रशासन ने शिकंजा कस दिया है। जिलाधिकारी के आदेश पर सीबीगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इससे गैरहाजिर रहने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। 

विज्ञापन


मीरगंज विधानसभा क्षेत्र के सहायक रिटर्निंग ऑफिसर देश दीपक सिंह की तहरीर पर मोनिका, रिचा, लज्जावती, मानसी, हेमवती, संगीता, उर्मिला देवी, राजकुमार ,शकील खान, कमल समेत अन्य पर रिपोर्ट कराई गई है। सहायक रिटर्निंग ऑफिसर बिथरी राजेंद्र चंद्रा ने गीता देवी, कुलदीप कुमार, ममता रानी शर्मा, बिंदु, गुलशिफा अंसारी, विजेंद्रपाल सिंह समेत अन्य गैराहाजिर कर्मचारियों पर रिपोर्ट कराई है।
विज्ञापन


सहायक रिटर्निग ऑफिसर नवाबगंज गोविंद मौर्य की तहरीर पर कृष्ण कुमार शर्मा, लक्ष्मी देवी, अमित चौधरी, किरन राठौर, वीरपाल, विपिन कुमार, चंचल गंगवार, लक्ष्मी शर्मा, प्रताप सिंह, शकील इदरीसी पर रिपोर्ट दर्ज हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इनपर भी हुई रिपोर्ट
सहायक रिटर्निंग ऑफिसर भोजीपुरा ने भूपेंद्र सिंह, अशोक कुमार, राजेंद्र सिंह, गजेंद्र पाल, तुफैल अहमद समेत अन्य पर रिपोर्ट हुई है। सहायक प्रभारी अधिकारी कार्मिक बीएसए संजय सिंह ने निधि रस्तोगी, किरन यादव, बालेश यादव, संगीता यादव, सरिता देवी, मीना देवी, कृति, संजीव कुमार, अमिश सक्सेना, विनोद, सुरेश पाल, मनोज कुमार, पूनम सिंह व कल्पना पर रिपोर्ट कराई है।

सहायक रिटर्निंग ऑफिसर कैंट प्रमोद कुमार की तहरीर पर आदेश सिंह यादव, सोमनाथ सिंह, राजेंद्र प्रसाद गंगवार, पूरनलाल, रवि, नेपाल सिंह, रतना रानी, प्रियांशु सक्सेना, दुर्गावती, रितु केम, जगदीश, संजीव कुमार पाल, जितेंद्र कुमार कश्यप समेत अन्य पर सीबीगंज थाने में मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed