फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   FIR against six people for extorting money by posing as a journalist and a fisheries inspector in Bareilly

बरेली: पत्रकार और मत्स्य निरीक्षक बनकर लाखों रुपये वसूले, छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Fri, 11 Sep 2026 09:29 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Fri, 11 Sep 2026 09:29 PM IST
सार

बरेली जिले में जालसाज फर्जी मत्स्य निरीक्षक और पत्रकार बनकर वसूली कर रहे थे। मत्स्य पालकों ने शुक्रवार को गिरोह के एक आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। मामले में छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।  

विज्ञापन
FIR against six people for extorting money by posing as a journalist and a fisheries inspector in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली जिले में मत्स्य विभाग के लिए फर्जी मत्स्य निरीक्षक सिर दर्द बन गए हैं। आए दिन विभाग तक प्रतिबंधित मछली की बिक्री के नाम पर लाखों की अवैध वसूली की शिकायतें विभाग तक पहुंच रहीं थीं। इसी बीच भोजीपुरा और देवरनिया में मत्स्य पालकों से पत्रकार व मत्स्य निरीक्षक बनकर ठगी की गई। मत्स्य पालकों ने गिरोह के एक सदस्य को पकड़कर पुलिस को सौंपा है। इस मामले में छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। वहीं मत्स्य विभाग भी मत्स्य पालकों से जानकारी कर इस प्रकार की वसूली का खेल रोकने की योजना बना रहा है।

विज्ञापन


भोजीपुरा निवासी सालिम ने बताया कि नौ सितंबर को उसे एक फोन कॉल आई। फोन करने वाले ने खुद को मत्स्य निरीक्षक बताया। शुक्रवार को चार लोग एक कार से उसके तालाब पर पहुंचे। उन्होंने तालाब के फोटो खींचे और सालिम को धमकाकर 70,000 रुपये हड़प लिए। यही गिरोह देवरनिया के भूला भुलनिया गांव में प्यारेलाल के तालाब पर भी गया। वहां भी उन्होंने खुद को पत्रकार व मत्स्य निरीक्षक बताकर डराया धमकाया। प्यारेलाल से छह सितंबर को भी 13,000 रुपये हड़पे गए थे। शुक्रवार को मत्स्य पालकों ने एक आरोपी को भोजीपुरा से देवरनिया इलाके में पकड़ा और उसे भोजीपुरा पुलिस को सौंपा। 
विज्ञापन


सीओ हाईवे देवेश सिंह ने बताया कि सालिम की तहरीर पर भोजीपुरा के घंघोरा घंघोरी के साजिद, इज्जतनगर के कर्मपुर चौधरी के रिजवान, बाकरगंज के आजम, कासगंज के बसंत शर्मा के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। प्यारेलाल की तहरीर पर देवरनिया पुलिस ने कर्मपुर चौधरी निवासी आजम और अरविंद (पता अज्ञात) के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। देवरनिया पुलिस ने आजम को हिरासत में लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग में एक निरीक्षक तैनात, फर्जी निरीक्षकों के हौसले बुलंद
विभागीय अधिकारियों के अनुसार, वर्तमान में मत्स्य विभाग में एक मत्स्य निरीक्षक की तैनाती है। विभागीय कार्यों के चलते बीते कई माह से निरीक्षक व अन्य विभागीय कर्मचारियों की ओर से किसी भी प्रकार के निरीक्षण नहीं किए गए। ऐसे में फर्जी मत्स्य निरीक्षकों के हौसले बुलंद हो गए। विभागीय स्तर पर बेहतर निगरानी न होने के चलते लंबे समय से अवैध वसूली का खेल जिले में चल रहा है।

मत्स्य विभाग के सहायक निदेशक गायत्री पांडेय ने कहा कि मीरगंज में प्रतिबंधित मछली के पालन की शिकायत पर जांच कर कार्रवाई की गई थी। लेकिन इस दौरान मत्स्य पालकों ने सूचना दी कि देवरनिया, भोजीपुरा समेत अन्य इलाकों में लंबे समय से खुद को मत्स्य निरीक्षक बताकर लोग ठगी कर रहे हैं। एक वीडियो भी स्थानीय लोगों ने भेजा है। जिसमें एक कार में तीन युवकों पर लोग वसूली के आरोप लगा रह हैं। जिसके चलते स्थानीय पुलिस को सूचना देकर कार्रवाई करने को कहा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed