{"_id":"647f385c8bbf986aa8096bc9","slug":"fir-against-five-people-including-retired-inspector-for-woman-death-case-2023-06-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता की मौत: नेवी अफसर बताकर की थी बेटे की शादी, निकला टैक्सी ड्राइवर; रिटायर्ड दरोगा समेत पांच पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाहिता की मौत: नेवी अफसर बताकर की थी बेटे की शादी, निकला टैक्सी ड्राइवर; रिटायर्ड दरोगा समेत पांच पर रिपोर्ट
Tue, 06 Jun 2023 07:17 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाल ब्यूरो, बरेली
अमर उजाल ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 06 Jun 2023 07:17 PM IST
सार
बरेली में एक रिटायर्ड दरोगा ने अपने बेटे को नेवी अफसर बताकर उसकी शादी करा दी। आरोप है कि शादी के बाद पति और ससुराल वाले विवाहिता को दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। शनिवार रात विवाहिता की मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतका प्रियम का फाइल फोटो, आरोपी पति पवन श्रीवास्तव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली के सुभाषनगर थाना क्षेत्र की शिवधाम कॉलोनी में विवाहिता की मौत हो गई। मायके वालों ने गला दबाकर हत्या का आरोप लगाया। मृतका के पिता ने बेटी के ससुर सेवानिवृत्त दरोगा राजकुमार समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। यह भी आरोप लगाया कि सेवानिवृत्त दरोगा ने बेटे को नेवी अफसर बताया था। शादी के बाद पता लगा कि युवक टैक्सी चालक है। पति को हिरासत में लेकर पुलिस ने पूछताछ की। उसने बताया कि पत्नी खुद ही फंदे पर लटक गई।
विज्ञापन
फरीदपुर कस्बे के लाइनपार मठिया निवासी राजू ने बताया कि उनकी पुत्री प्रियम श्रीवास्तव (25) की शादी ढाई साल पहले सेवानिवृत्त दरोगा राजकुमार के बेटे पवन श्रीवास्तव से हुई थी। उनका डेढ़ साल का एक बेटा भी है। शनिवार रात उनके पास किसी का फोन आया कि उनकी बेटी की हत्या कर दी गई है। वह परिवार के साथ बरेली पहुंचे तो उनकी बेटी कमरे में मृत अवस्था में पड़ी थी।
विज्ञापन
Trending Videos
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग से मौत की पुष्टि
सुभाषनगर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया तो लटकने (हैंगिंग) से मौत की पुष्टि हुई। राजू ने बेटी के पति, सास-ससुर व जेठ-जेठानी पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने आरोप लगाया कि पचास हजार रुपये दहेज की खातिर बेटी को परेशान किया जाता था।
विज्ञापन