{"_id":"64b398395ee37e78f80828d4","slug":"fir-against-five-people-in-history-sheeter-murder-case-2023-07-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: हिस्ट्रीशीटर हत्याकांड में पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट, फरार आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: हिस्ट्रीशीटर हत्याकांड में पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट, फरार आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
Sun, 16 Jul 2023 12:42 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 16 Jul 2023 12:42 PM IST
सार
मृतक के पिता की तहरीर के आधार पर राहुल, विनय, नितिन, जगमोहन उर्फ तन्नू और भगवान स्वरूप उर्फ लाले के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। इनमें पुलिस ने विनय को मौके से गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
हिस्ट्रीशीटर हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली में प्रेमनगर थाने के नजदीक शनिवार रात हुई हिस्ट्रीशीटर अजय वाल्मीकि की हत्या के मामले में पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। हत्या और साजिश रचने का आरोप लगाने के साथ ही एससी एसटी एक्ट भी लगाया गया है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश के साथ ही उनका आपराधिक इतिहास भी खंगाल रही है।
विज्ञापन
नई बस्ती नरकुलागंज निवासी हिस्ट्रीशीटर अजय वाल्मीकि शनिवार रात अपने दोस्त लकी के साथ बाइक से डीडीपुरम की ओर जा रहा था। इसी दौरान प्रेमनगर थाने के पास बाइक सवार हमलावरों ने कनपटी में गोली मारकर उसकी हत्या कर दी थी। लकी ने थाने में घुसकर अपनी जान बचाई थी। हत्याकांड में शामिल एक आरोपी विनय को मौके से पकड़ लिया गया था, जबकि दो आरोपी फरार हो गए थे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- बरेली में हिस्ट्रीशीटर की हत्या: हमलावरों ने कनपटी में मारी गोली, थाने के पास हुई वारदात; एक गिरफ्तार
विज्ञापन
मृतक अजय के पिता की तहरीर के आधार पर राहुल, विनय, नितिन, जगमोहन उर्फ तन्नू और भगवान स्वरूप उर्फ लाले के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। परिजनों के मुताबिक अजय हत्यारोपियों के खिलाफ सट्टे की शिकायत कर रहा था। इसलिए उसकी हत्या की गई। घटना के बाद पुलिस ने एक आरोपी विनय को पकड़ लिया था। दो आरोपी तन्नू और लाले फरार हो गए थे।
चश्मदीद ने बताई आंखों देखी
घटना के चश्मदीद लकी ने बताया कि वह और अजय डीडीपुरम में एक दोस्त से मिलने जा रहे थे। बाइक अजय ही चला रहा था, वह पीछे बैठा था। थाने के पास से गुजरते वक्त उनकी बाइक के पीछे दूसरी बाइक आई। उसने देखा कि बाइक पर गंगापुर निवासी जगमोहन उर्फ तन्नू, लाले और विनय सवार थे।ये भी पढ़ें- बरेली में हिस्ट्रीशीटर की हत्या: दोस्त की मौत से खौफ में लकी, थाने में घुसकर बचाई अपनी जान; बताई आंखों देखी
हमलावरों ने बाइक सटाकर अजय के कान के पास गोली मार दी। इससे अजय चीखते हुए गिरा तो बाइक भी असंतुलित हो गई। वह भी गिर पड़ा। आरोपियों की बाइक भी गिर पड़ी और उस पर से विनय नाले में गिर गया था। हमलावरों ने उस पर भी फायर दागा था। उसने नीचे झुककर खुद को बचाया और चिल्लाते हुआ प्रेमनगर थाने में भागा। बाहर आए पुलिसवालों ने विनय को पकड़ लिया। अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।