{"_id":"6647fc05d9ee789ad00ad7da","slug":"fine-will-be-imposed-if-hsrp-is-not-installed-by-30th-june-bareilly-news-c-4-bly1015-403117-2024-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: 30 जून तक एचएसआरपी नहीं लगवाई तो लगेगा जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: 30 जून तक एचएसआरपी नहीं लगवाई तो लगेगा जुर्माना
Sat, 18 May 2024 06:23 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sat, 18 May 2024 06:23 AM IST
विज्ञापन
बरेली। जिले में 3.79 लाख से ज्यादा वाहन बिना एचएसआरपी (हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट) के ही दौड़ रहे हैं। इन्हें अब अंतिम मौका दिया गया है। 30 जून तक एचएसआरपी न लगवाने पर पकड़े जाने वाले वाहन स्वामियों से पांच हजार रुपये जुर्माना वसूला जाएगा।
बिना एचएसआरपी के दौड़ रहे वाहनों में बड़ी संख्या व्यावसायिक वाहनों की भी है, जबकि इनमें एचएसआरपी लगवाने की समयसीमा फरवरी 2024 तक ही थी। सरकार ने एक अप्रैल 2019 से सभी प्रकार के वाहनों पर एचएसआरपी अनिवार्य कर दी थी। एक अप्रैल 2019 के बाद खरीदे जाने वाले वाहनों के लिए रजिस्ट्रेशन के साथ ही एचएसआरपी जारी की जाने लगी, इससे पहले खरीदे गए वाहनों पर एचएसआरपी वाहन स्वामियों को ही लगवानी थी।
जिले में 9,03,814 वाहन पंजीकृत हैं। इनमें अब तक 5,23,854 वाहनों स्वामियों ने ही वाहनों पर एचएसआरपी लगवाई है। अब भी जिले में 3,79,960 वाहन बिना एचएसआरपी के दौड़ रहे हैं। आंकड़ों की मानें तो बिना एचएसआरपी के दौड़ रहे वाहनों में 80 फीसदी दुपहिया वाहन हैं। कई बार समयसीमा बढ़ाए जाने के बाद भी वाहन स्वामियों ने इसे गंभीरता से नहीं लिया।
विज्ञापन
-- -- -- --
ऑनलाइन कर सकते हैं आवेदन
दोपहिया वाहन पर एचएसआरपी लगवाने के लिए 500 और चार पहिया वाहन के लिए 1200 रुपये निर्धारित हैं। एचएसआरपी के लिए वाहन स्वामी http://www.siam.in पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। भुगतान करके वाहन स्वामी प्लेट नजदीकी वाहन शोरूम और वर्कशॉप पर डिलीवर करा सकते हैं।
-- -- -- -- --
अब तक 597 व्यावसायिक वाहनों पर कार्रवाई
व्यावसायिक वाहनों पर एचएसआरपी लगवाने की समयसीमा खत्म होने के बाद परिवहन विभाग ने अब ऐसे वाहनों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। अब तक 597 व्यावसायिक वाहनों पर जुर्माना लगाया जा चुका है। 30 जून के बाद व्यापक स्तर पर अभियान शुरू होगा।
-- -- -- -- --
वर्जन-
सभी वाहनाें पर एचएसआरपी अनिवार्य है। 30 जून तक एचएसआरपी न लगवाने वाले वाहन स्वामियों से पांच हजार रुपये का जुर्माना वसूल किया जाएगा। जिले में अब भी 3.97 लाख वाहन स्वामियों ने एचएसआरपी नहीं लगवाई है। - मनोज कुमार, एआरटीओ प्रशासन