{"_id":"6956e4023c0ad7912b0590da","slug":"fine-of-nine-thousand-rupees-recovered-after-removing-encroachment-goods-of-many-seized-bareilly-news-c-4-vns1074-797964-2026-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: अतिक्रमण हटाकर वसूला नौ हजार रुपये का जुर्माना, कई का सामान जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: अतिक्रमण हटाकर वसूला नौ हजार रुपये का जुर्माना, कई का सामान जब्त
विज्ञापन
बरेली। नगर निगम का अतिक्रमण अभियान बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। टीम ने सिटी सब्जी मंडी समेत अन्य जगह अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाने के साथ ही करीब नौ हजार रुपये का जुर्माना वसूला। दुकानों के बाहर रखा गया सामान जब्त किया।
टीम से अतिक्रमण हटाने की शुरुआत पटेल चौक से की। यहां पर रोड किनारे लगी कपड़े की फड़ को हटा दिया गया। जिला अस्पताल रोड पर पहले की तरह अतिक्रमण था। यहां टीम ने कई अतिक्रमणकारियों का सामान जब्त किया। कई को चेतावनी देकर छोड़ा गया।
कुतुबखाना सब्जी मंडी में नाले के ऊपर किया गया अतिक्रमण जेसीबी से ध्वस्त किया गया। सब्जी की फड़ लगाने वालों को सख्त चेतावनी दी गई है कि नाले के ऊपर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण न करे।
विज्ञापन
अतिक्रमण प्रभारी राजवीर सिंह ने बताया कि डाकघर के आसपास के साथ ही बताशे वाली गली, महादेव सेतु, इंद्रा मार्केट में भी अभियान चलाया। संवाद