फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Final year: Proposal to conduct university examinations from August 20

फाइनल ईयर: 20 अगस्त से विवि की परीक्षाएं कराने का प्रस्ताव पास

Fri, 24 Jul 2020 02:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2020 02:30 AM IST
विज्ञापन
Final year: Proposal to conduct university examinations from August 20
MJP Rohilkhand university - फोटो : MJP Rohilkhand university

पेपरों में इस बार कम होगी प्रश्नों की संख्या, समय भी दो घंटे रहेगा
विज्ञापन

अंतिम फैसले के लिए प्रस्ताव परीक्षा समिति के पास भेजा जाएगा

बरेली। यूजीसी की गाइड लाइन जारी होने के बाद रूहेलखंड विश्वविद्यालय ने स्नातक और परास्नातक की फाइनल ईयर की परीक्षा कराने की तैयारी शुरू कर दी है। गुरुवार को हुई बैठक में बीस अगस्त से परीक्षा कराने का प्रस्ताव रखा गया। इस पर मुहर भी लग गई है। अब इस तिथि पर अंतिम फैसला परीक्षा समिति देगी।
परीक्षा कराने की तिथि तय करने को लेकर विश्वविद्यालयों से सुझाव मांगे गए थे। इसे लेकर गुरुवार को परीक्षा नियंत्रक ने बैठक की। विश्वविद्यालय के सभी डीन और पांच कॉलेजों के प्राचार्यों की एक समिति ने बीस अगस्त से प्रस्ताव पास कर दिया। अब इस प्रस्ताव को परीक्षा समिति के पास भेजा जाएगा। अंतिम फैसला वहीं होगा। इस बार पेपर में प्रश्नों की संख्या को कम करके पेपर तीन घंटे की बजाय सिर्फ दो घंटे का किया जाएगा। परीक्षा तीन पालियों में दो-दो घंटे की ही होगी। समय कम होने की वजह प्रश्न भी कम पूछे जाएंगे। प्रो.एके जेटली ने बताया कि प्रश्न पत्र में तीन पार्ट में होते हैं। अब तीनों पार्ट में प्रश्नों की संख्या घटाई जाएगी। रेगुलर और प्राइवेट परीक्षार्थियों की अलग-अलग परीक्षाएं कराने पर भी बात की गई। सैनेटाइज और कोविड संबंधी नियमों का पालन कैसे होगा इस पर भी चर्चा हुई।
विज्ञापन

परीक्षा कराने का रूटा ने किया विरोध

फाइनल ईयर की परीक्षा कराने का रूटा ने विरोध किया है। रूटा महामंत्री स्वदेश सिंह ने कहा कि ऐसे कोरोना काल में बरेली में ही रोजाना तीन से चार मौतें हो रही हैं। मरीजों का आंकड़ा हर रोज रिकार्ड बना रहा है, ऐसे में परीक्षा कराना शिक्षकों के जीवन के साथ खिलवाड़ होगा। शिक्षकों के संक्रमित होने की जिम्मेदारी कौन लेगा। संगठन शिक्षकों की जान खतरे में नहीं डाल सकता है। कहा कि परीक्षा की तिथि परीक्षा समिति में ही तय की जाए और वर्तमान परिस्थितियों का ख्याल रखते हुए ही निर्णय लिए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed