फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Final opportunity for admission to vacant seats in ITI institutes

Bareilly News: आईटीआई संस्थानों में रिक्त सीटों पर प्रवेश का अंतिम मौका

Sat, 24 Oct 2026 02:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2026 02:54 AM IST
विज्ञापन
Final opportunity for admission to vacant seats in ITI institutes
बरेली। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में प्रवेश के लिए पांच चरण की काउंसिलिंग के बावजूद प्रदेश के कई राजकीय व निजी संस्थानों में सीटें खाली रह गई हैं। जिले के सात में से तीन संस्थानों में सीटें भर चुकी हैं, जबकि चार में अब भी खाली हैं। इसके लिए एक बार फिर एससीवीटी ट्रेडों की खाली सीटें भरने का अवसर दिया गया है।
विज्ञापन

एससीवीटी की वेबसाइट के अनुसार, जिले के सीबीगंज, मीरगंज, आंवला स्थित संस्थानों में एससीवीटी के तहत सीटें भर चुकी हैं। सीबीगंज आईटीआई में 27 ट्रेड संचालित हैं। एससीवीटी की सभी ट्रेडों में कुल 912 सीटें हैं जो भरी जा चुकी हैं। आईटीआई मीरगंज में एससीवीटी के सात ट्रेड व 172 सीटें हैं। ये सभी सीटें भर चुकी हैं। आईटीआई आंवला में एससीवीटी के छह ट्रेडों की कुल 148 सीटें भर चुकी हैं।
विज्ञापन

सिविल लाइंस स्थित संस्थान में एससीवीटी के तीन ट्रेडों में कुल 180 सीटों के सापेक्ष पांच खाली हैं। आईटीआई फरीदपुर में एससीवीटी के 16 ट्रेड में कुल 588 में से 19 सीटें खाली हैं। आईटीआई बहेड़ी में एससीवीटी के 12 ट्रेड में कुल 496 सीटें हैं। इनमें से 49 खाली हैं। महिला आईटीआई में एससीवीटी के तहत आठ ट्रेड संचालित हैं। इसमें 372 सीटें हैं। इनमें से 83 खाली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नोडल प्रधानाचार्य शिव कुमार शर्मा ने बताया कि सभी आईटीआई संस्थानों के प्रधानाचार्यों को निदेशालय की ओर से शनिवार को पत्र जारी कर सभी को खाली सीटें भरने के लिए छठी काउंसलिंग कराने के आदेश दिए गए हैं। आईटीआई संस्थानों में नेशनल काउंसिल फॉर वोकेशनल ट्रेनिंग (एनसीवीटी) व स्टेट काउंसिल फॉर वोकेशनल ट्रेनिंग (एससीवीटी) दोनों तरह के पाठ्यक्रम संचालित हैं, लेकिन अभ्यर्थियों को काउंसलिंग का अवसर केवल एससीवीटी के तहत संचालित ट्रेडों में ही मिलेगा।

30 की रात 12 बजे तक खुला रहेगा पोर्टल
नोडल प्रधानाचार्य के अनुसार, अभ्यर्थी 30 अक्तूबर की रात 12 बजे तक प्रवेश ले सकेंगे। जिले में रिक्त सीटों पर पूर्व पंजीकृत एवं नवीन अभ्यर्थियों का प्रवेश वॉक-इन नीति के अनुसार किया जाएगा। नवीन अभ्यर्थियों के पंजीकरण के लिए एससीवीटी पोर्टल 30 अक्तूबर की रात 12 बजे तक खुला रहेगा। निर्धारित तिथि और समय के बाद डाटा वेरिफाई या फ्रीज करने का कोई भी दावा स्वीकार नहीं किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed