{"_id":"b4202054e5bcedec030327f4cd4890b2","slug":"film-shooting-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ की टीम के लिए विलेन बने छात्रनेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ की टीम के लिए विलेन बने छात्रनेता
बरेली
Updated Wed, 04 Feb 2015 12:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली कॉलेज में शूटिंग के दौरान रोज ही हंगामा हो रहा है। कॉलेज में शूटिंग के दौरान सुरक्षा का भी कोई इंतजाम नहीं किया गया है। जैसे ही कोई अभिनेता शूटिंग के लिए सेट पर आता है, उसे कॉलेज के छात्र और शूटिंग देखने आए बाहरी लोग घेर लेते हैं। उनसे ऑटोग्राफ मांगते हैं और साथ में फोटो खिंचवाने की भी जिद करते हैं। मंगलवार को बरेली कॉलेज छुट्टी थी, इसलिए यहां सिर्फ शूटिंग देखने वालों की ही भीड़ इकट्ठी थी। शाम को ओबी वैन से जैसे ही राजकुमार राव शूटिंग के लिए बाहर आए, उनके साथ फोटो खिंचवाने के लिए भीड़ लग गई। गार्ड ने उन्हें रोकने की कोशिश की लेकिन वे फिर भी नहीं माने। भीड़ से किसी तरह बचकर राजकुमार राव फिर ओबी वैन में चले गए। छात्रनेताओं को फोटो खिंचवाने का मौका नहीं मिला तो उन्होंने गार्ड को पीट दिया। इस बीच डायरेक्टर हंसल मेहता और उनकी टीम के लोगों ने उन्हें समझाने की कोशिश की तो उनके साथ भी धक्का-मुक्की कर दी। इससे पहले मंगलवार को सुबह भी बरेली कॉलेज का नाम अलीगढ़ कॉलेज दिखाने पर छात्रों ने हंगामा किया।
विज्ञापन