{"_id":"662aee221bcfb77f0606f9cb","slug":"fighting-stone-pelting-in-wedding-procession-regarding-dj-four-injured-from-both-sides-baheri-news-c-124-1-sbly1010-101966-2024-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: डीजे को लेकर बरात में मारपीट, पथराव, दोनों पक्षों के चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: डीजे को लेकर बरात में मारपीट, पथराव, दोनों पक्षों के चार घायल
Fri, 26 Apr 2024 05:28 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Fri, 26 Apr 2024 05:28 AM IST
विज्ञापन
भोजीपुरा (बरेली)। कस्बे के एक बरातघर में डीजे को लेकर मारपीट हो गई। जमकर पथराव भी हुआ। दोनों पक्षों के चार लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने तीन बरातियों को हिरासत में लिया है।दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर पुलिस को दी है।
थाना क्षेत्र के गांव प्रहलादपुर निवासी एक व्यक्ति की बेटी की बरात बुधवार को रामपुर के मिलक से आई थी। कस्बे के एक बरातघर में समारोह का आयोजन किया गया था। द्वारचार की रस्म के दौरान लड़की के पिता ने डीजे बंद करा दिया। लड़का पक्ष के कुछ युवकों ने डीजे संचालक सर्वेश से गाने बजाने के लिए कहा मगर उसने मना कर दिया। आरोप है कि इससे गुस्साए युवकों ने सर्वेश की पिटाई कर दी। सर्वेश के सिर में चोट आई है।
जानकारी पर डीजे संचालक के कई परिचित लाठी-डंडे लेकर बरातघर पहुंच गए। उन्होंने बरातियों की पिटाई शुरू कर दी। कई कारों में भी तोड़फोड़ की। मारपीट होते देख वहां भगदड़ मच गई। सूचना पर भोजीपुरा थाने से एसआई रनवीर सिंह फोर्स के साथ बरातघर पहुंचे। उन्होंने दूल्हा पक्ष के तीन युवकों को हिरासत में लिया है। डीजे संचालक सर्वेश के साथ नवल किशोर व दूल्हा पक्ष के हर्षित व रामसरन को उपचार दिलाया गया। दूल्हे के पिता तुलाराम और दूसरे पक्ष के नवल किशोर ने पुलिस को तहरीर दी है।