फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Fighting in trains going to Purvanchal and Bihar, less crowd in buses

Bareilly News: पूर्वांचल और बिहार जाने वाली ट्रेनों में मारामारी, बसों में कम रही भीड़

Sat, 02 Nov 2024 04:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 02 Nov 2024 04:19 AM IST
विज्ञापन
Fighting in trains going to Purvanchal and Bihar, less crowd in buses
बरेली। दिवाली के बाद अब भैयादूज और छठ पूजा के मद्देनजर ट्रेनों में भीड़ बढ़ गई है। शुक्रवार को पूर्वांचल और बिहार की ओर जाने वाली ट्रेनों में चढ़ने को लेकर यात्रियों में मारामारी की स्थिति रही। जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर एक और दो पर शुक्रवार को एक बच्ची समेत तीन यात्री गिरकर चोटिल हुए। दूसरी ओर बसों में यात्रियों की संख्या कम रही।
विज्ञापन

त्योहारों पर भीड़ के चलते रेलवे बरेली होते हुए 190 नियमित के अलावा 60 त्योहार विशेष ट्रेनों का संचालन कर रहा है। इसके बाद भी भीड़ के चलते बुरा हाल है। जनरल कोचों की स्थिति सबसे ज्यादा खराब है। इसको देखते हुए 10 और विशेष ट्रेनों की समय सारिणी भी शुक्रवार को जारी कर दी गई।
विज्ञापन

वहीं, रोडवेज के बरेली, रुहेलखंड, पीलीभीत और बदायूं डिपो 600 बसों का संचालन कर रहे हैं। चारों डिपो की बसों ने बृहस्पतिवार को जहां 1.40 करोड़ से ज्यादा का राजस्व जुटाया वहीं शुक्रवार को यह आंकड़ा 90 लाख का रहा। भैयादूज के चलते आज से स्थानीय मार्गों पर सवारियां बढ़ेंगी। इसको लेकर परिवहन निगम के अधिकारी आवश्यक इंतजाम करने में जुटे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed