फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Fighting and stone pelting, tension among the family members of the loving couple

Bareilly News: प्रेमी युगल के परिवारवालों में मारपीट व पथराव, तनाव

Mon, 07 Oct 2024 05:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 07 Oct 2024 05:56 AM IST
विज्ञापन
Fighting and stone pelting, tension among the family members of the loving couple
बरेली। इज्जतनगर थाना क्षेत्र के गांव में एक प्रेमी युगल को लेकर दो समुदाय में तनाव का माहौल है। अभी दो दिन पहले एक समुदाय के लोगों ने दूसरे समुदाय के लोगों पर मारपीट व पथराव कर दिया, जबकि दूसरे समुदाय के पक्ष ने कार से कुचलने की कोशिश करने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस मामले की लगातार छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव से अभी कुछ दिन पहले एक प्रेमी युगल घर छोड़कर चला गया है। दोनों अलग-अलग समुदाय से हैं। गांव से जाने के बाद युवती ने एक वीडियो वायरल करते हुए अपने परिवारवालों से ही जान को खतरा बताया था। उसके बाद पुलिस भी अलर्ट हो गई थी। दोनों परिवारों के बीच तनाव का माहौल पैदा हो गया। तीन अक्तूबर को दोनों ही पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए। उनमें से युवक के परिवार वालों का कहना है कि वह कार से रिठौरा जा रहे थे। तभी युवती के परिवार वालों ने कई लोगों के साथ मिलकर उन्हें घेर लिया। उनकी कार रोककर पथराव कर दिया, जिससे उनकी कार क्षतिग्रस्त हो गई। उनके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। इधर युवती के मामा का कहना है कि वह अपने गांव में सड़क पर खड़ा था। तभी युवक के परिवार वालों ने उसे कार से कुचलने की कोशिश की। युवती के मामा ने युवक के तीन चाचा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। तो वहीं युवक के परिवार वालों ने युवती के मामा समेत 18 लोगों पर रिपोर्ट लिखाई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed