{"_id":"67cc9d2382efecf127062a95","slug":"fighting-and-stone-pelting-for-money-transaction-five-detained-bareilly-news-c-183-1-sbly1007-104070-2025-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: रुपये लेनदेन के लिए मारपीट व पथराव, पांच हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: रुपये लेनदेन के लिए मारपीट व पथराव, पांच हिरासत में
विज्ञापन
बिशारतगंज। थाना क्षेत्र के मझगवां गांव में शनिवार दोपहर रुपये के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में मारपीट व पथराव हो गया। घटना को सांप्रदायिक रूप देने की कोशिश की गई। सूचना पर थाना पुलिस के साथ सीओ आंवला मौके पर पहुंचे। घटना के संबंध में पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है।
मझगवां गांव निवासी रामकुमार शर्मा का बेटा अंशु चंडीगढ़ में काम करता है। मझगवां गांव का रहने वाला एजाज चंडीगढ़ गया था। वहां से एजाज अंशु के साथियों से पांच हजार रुपये उधार ले आया था। पांच मार्च को अंशु की बहन की शादी में शामिल होने के लिए चंडीगढ़ के युवक मझगवां गांव आए थे। शनिवार को वापस जाते समय उन्होंने एजाज से रुपये मांगे। इसी बीच दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट होने लगी व पथराव भी हुआ।
बताया जाता है कि किसी ने घटना को सांप्रदायिक रूप देते हुए एसएसपी को सूचना दे दी। सूचना पर थाना प्रभारी ट्रेनी आईपीएस मेविस टॉक, सीओ आंवला नितिन कुमार फोर्स के साथ पहुंचे। पुलिस ने घटना के संबंध में जानकारी करने के साथ पांच लोगों को हिरासत में ले लिया है। संवाद