फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Fighter Geeta is instilling courage among women

Bareilly News: महिलाओं में साहस का संचार कर रहीं फाइटर गीता

Thu, 21 Nov 2024 03:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 21 Nov 2024 03:39 AM IST
विज्ञापन
Fighter Geeta is instilling courage among women
बरेली। दोस्तों को देखकर रिंग में उतरीं गीता अब शहर की पहली मिश्रित मार्शल आर्ट (एमएमए) फाइटर बनकर महिलाओं में साहस का संचार कर रहीं है। विभिन्न प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर शहर का नाम रोशन कर रहीं गीता अर्याल (32) शहर की पहली महिला एमएमए फाइटर हैं। वह फ्लाई ग्रुप में सीनियर वर्ग की खिलाड़ी हैं।
विज्ञापन


शहर की बीडीए कॉलोनी की रहने वाली गीता ने बताया कि वह बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से एमपीएड कर चुकी हैं। दोस्तों को फाइट करते देखकर वह भी रिंग में उतरना चाहती थीं। इसके कुछ दिनों बाद दंगल फिल्म देखकर प्रेरित हुईं और वर्ष 2019 में एमएमए फाइटर बनने का निर्णय लिया। शुरुआत में उन्होंने इंटरनेट के सहारे इसकी जानकारी ली और अभ्यास शुरू किया। इस दिशा में कदम बढ़ाने से पहले उन्होंने पिता ईश्वर शरण अर्याल और मां शारदा को विश्वास दिलाया कि वह इस क्षेत्र में अपना भविष्य बना सकती हैं। इसके बाद परिजनों ने उनका साथ दिया। फिलहाल, अभ्यास सत्र में हाथ में चोट लगने की वजह से वह घर पर आराम कर रही हैं। उन्होंने बताया कि जल्दी ही वह रिंग में वापसी करेंगी।
विज्ञापन


इन प्रतियोगिताओं में जीते पदक
गीता ने भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय एमेच्योर एमएमए इंडिया ओपन में स्वर्ण पदक हासिल किया था। वह डोमिनेशन फाइट लीग में दो स्वर्ण, लखनऊ में आयोजित छठवीं एमएमए इंडिया नेशनल में कांस्य पदक जीत चुकी हैं। मौजूदा समय में वह राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में पदक जीतने के लिए खुद को तैयार कर रही हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed