फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Fight over a minor issue, three seriously injured

Bareilly News: मामूली बात पर मारपीट, तीन गंभीर घायल

Mon, 19 May 2025 02:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 19 May 2025 02:29 AM IST
विज्ञापन
Fight over a minor issue, three seriously injured
बिशारतगंज। कस्बे में शनिवार रात एक गाड़ी की साइड दूसरी गाड़ी में लग गई। इसके बाद मामूली कहासुनी ने मारपीट का रूप ले लिया। इसमें दोनों पक्ष के तीन लोग गंभीर घायल हो गए। घटना में शामिल लोग अलग-अलग समुदाय से थे। घटना के संदर्भ में छह नामजद सहित कुछ अज्ञात के विरुद्ध के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


कस्बे के वार्ड सात स्टेशन रोड निवासी शकुंतला देवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका बेटा कृपाल प्रजापति लोडर गाड़ी चलाता है। स्टेशन रोड के एक आटा मिल परिसर में वह शनिवार रात 7:30 बजे गाड़ी खड़ी करने गया था। गाड़ी पीछे करते समय वहां खड़ी दूसरी पिकअप में कृपाल की गाड़ी की साइड लग गई। इससे लाइट टूट गई। इसके बाद दो पक्षों में हुई कहासुनी हो गई। इसी बीच दूसरी गाड़ी चलाने वाले चालक राकेश ने गाड़ी मालिक गांव जैतपुर शरीफपुर निवासी को फोन कर दिया। आरोप है कि गाड़ी मालिक अपने साथ कुछ लोगों को लेकर आ गया और मारपीट करने लगा। बचाने पहुंचे कृपाल के भाई राजू व अखिलेश को भी लहूलुहान कर दिया। मारपीट कर सभी आरोपी पिकअप में बैठकर भाग गए। पुलिस ने शकुंतला देवी की तहरीर पर राकेश, इकराम, इस्लाम, इसरार सहित छह नामजद व अन्य अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed