{"_id":"695835d038b104116702b678","slug":"fight-between-youths-who-went-to-see-ramnagar-fort-video-goes-viral-bareilly-news-c-400-1-ala1001-3123-2026-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: रामनगर किला देखने गए युवकों में मारपीट, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: रामनगर किला देखने गए युवकों में मारपीट, वीडियो वायरल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर। नए साल के अवसर पर ऐतिहासिक रामनगर किले में घूमने आए कुछ युवकों के बीच किसी बात को लेकर मारपीट हुई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
रामनगर ब्लॉक स्थित इस ऐतिहासिक किले में भीम गदा स्थापित है। नए साल के मौके पर यहां बड़ी संख्या में सैलानी पहुंचे थे। बृहस्पतिवार को राजपुर कला और तहसील आंवला के नूरपुर गांव से भी कई युवक बाइकों से किला और भीम गदा देखने आए थे। इसी दौरान कुछ युवकों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ और देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई। मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया, जो अब वायरल हो रहा है। इस संबंध में आंवला के युवकों ने सिरौली पुलिस से शिकायत भी की है।
थानाध्यक्ष विनोद सिंह ने बताया कि उन्हें अभी तक इस मामले में कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। उन्होंने आश्वासन दिया कि तहरीर मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगी। संवाद