{"_id":"68796a17eb9de0e89e0061cb","slug":"fight-between-two-parties-over-connecting-electricity-wire-bareilly-news-c-181-1-sbly1012-102960-2025-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बिजली का तार जोड़ने को लेकर दो पक्षों में मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बिजली का तार जोड़ने को लेकर दो पक्षों में मारपीट
विज्ञापन
हाफिजगंज। बिजली का तार ठीक कराने को लेकर पूर्व प्रधान व मौजूदा प्रधान पक्ष के लोग आपस में भिड़ गए, जिसमें चार लोग घायल हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
थाना हाफिजगंज के गांव गुपलापुर के प्रधान पक्ष से सारोज ने थाने पर दी तहरीर में कहा कि उसके दूसरे घर के पास ट्रांसफार्मर है, जहां पर लाइनमैन छत्रपाल तार जोड़ रहा था।
तभी दूसरे पक्ष के 22 अज्ञात लोग लाठी-डंडे व ईंट-पत्थर लेकर आ गए और लाइनमैन के साथ गाली-गलौज करने लगे। उसके बाद उक्त सभी लोग उसके घर में घुस आए और उसे पीटने लगे। बचाने आए मोइन को पत्थर फेंककर मारा गया। इससे वह भी घायल हो गया। सारोज ने दस नामजद समेत 12 अज्ञात लोगो के खिलाफ तहरीर दी है। संवाद
विज्ञापन
वहीं, दूसरे पक्ष के भूरे खां ने थाने पर दी तहरीर में कहा कि उसने दूसरे ट्रांसफार्मर से बिजली जोड़वा दी थी, जिस पर दूसरे पक्ष ने गांव के लाइनमैन से केबल कटवा दी। इसी बात के विरोध पर चार लोगों ने मिलकर उसे व उसकी पत्नी को पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने घायल सारोज,मोइन खां व दूसरे पक्ष से भूरा खां व उसकी पत्नी को उपचार के लिए नवाबगंज के सीएचसी भेज दिया है। संवाद