{"_id":"670876098c905c09770918a6","slug":"fight-between-two-groups-of-students-parents-surrounded-the-police-station-bareilly-news-c-182-1-sbly1021-103110-2024-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: विद्यार्थियों के दो गुटों में मारपीट, अभिभावकों ने थाना घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: विद्यार्थियों के दो गुटों में मारपीट, अभिभावकों ने थाना घेरा
विज्ञापन
नवाबगंज। नगर के एक निजी स्कूल के छात्रों के दो गुटों में बृहस्पतिवार को जमकर मारपीट हुई। इसमें दोनों ओर से तीन छात्र घायल हो गए। इससे गुस्साए सैकड़ों की संख्या में अभिावकों ने थाने को घेर लिया। हालांकि पुलिस ने रात तक दोनों पक्षों को समझाकर लौटा दिया। फिलहाल, पुलिस को दोनों गुटों की ओर से तहरीरें दी गई हैं। पुलिस ने घायल छात्रों को मेडिकल के लिए भेज दिया है।
नवाबगंज थाना क्षेत्र के गजरौला गांव निवासी सिख समुदाय के छात्र नगर के एक स्कूल में कक्षा 10वीं के छात्र हैं। इसी विद्यालय में नगर के पुराना ब्लाॅक के रहने वाला कुर्मी समुदाय का छात्र भी शिक्षा ग्रहण करता है। बुधवार को सिख समुदाय के छात्रों का उक्त छात्र से किसी वात को लेकर विवाद हो गया। इसमें सिख समुदाय के छात्रों ने उसको पीटकर घायल कर दिया। इसको लेकर स्कूल के एक शिक्षक ने दोनों गुटों के छात्रों का समझौता करा दिया। बृहस्पतिवार को कुर्मी समुदाय के छात्र ने अपने साथियों के साथ मिलकर सिख समुदाय के छात्रों की नगर के विजौरिया चौराहे पर पिटाई कर दी। इसमें दोनों पक्षों की ओर से तीन छात्र घायल हो गए। दोनों गुटों के छात्रों के परिजन कोतवाली पहुंच गए। जमकर विरोध किया। अलग-अलग तहरीरें देकर कार्रवाई की मांग की हैं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। बताया जा रहा है कि दोनों गुटों के बच्चों में गाली-गलौज हुआ था। इसके विरोध में विवाद आगे बढ़ गया। संवाद
स्कूल प्रबंधन पर उठे सवाल
लोगों का मानना था कि बुधवार को इन छात्रों के बीच हुई मारपीट के बाद स्कूल प्रबंधन दोनों गुटों के छात्रों के परिजनों को बुलाकर समझौता कराता तो यह नौबत नहीं आती।
विज्ञापन
--
घटना की जानकारी मुझे नहीं है। स्कूल के बाहर यदि झगड़ा हुआ है तो यह अभिभावकों की जिम्मेदारी है। रही समझौते की बात तो शिक्षक हमारे कॉर्डिनेटर हैं, जिन्होंने दोनों पक्षों को समझा दिया है। अब बच्चों से जानकारी ली जाएगी।
-सिमरना भटनागर, प्रधानाचार्य, मिशन पब्लिक स्कूल
-- -
दोनों छात्रों की ओर से तहरीर मिली है। पुलिस मामले की जांच कर कर रही है। रात में दोनों पक्षों में समझौता हो गया है। अब कोई विवाद की स्थिति नहीं है।
-राजकुमार शर्मा, कोतवाल नवाबगंज।