फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Fight between employees in the workshop of Ruhilkhand depot

Bareilly News: रुहेलखंड डिपो के वर्कशॉप में कर्मचारियों के बीच मारपीट

Sun, 29 Dec 2024 03:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 29 Dec 2024 03:02 AM IST
विज्ञापन
Fight between employees in the workshop of Ruhilkhand depot
बरेली। रुहेलखंड डिपो के वर्कशॉप में शनिवार को आउटसोर्सिंग और नियमित कर्मचारी के बीच मारपीट हो गई। घटना के बाद दोनों गुटों के कर्मचारी एकजुट होने लगे। किसी तरह अधिकारियों ने समझाबुझा कर मामले को शांत कराया। मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई है। अनुशासनहीनता को लेकर अधिकारी कार्रवाई की बात कर रहे हैं।
विज्ञापन

रुहेलखंड डिपो के वर्कशॉप में शनिवार दोपहर एक बजे बसों की मरम्मत का काम चल रहा था। फोरमैन प्रेमबाबू गुप्ता भी वर्कशॉप में मौजूद थे। नियमित तकनीकी कर्मचारी राम प्रकाश ने आउटसोर्सिंग कर्मचारी रिंकू से किसी काम के लिए कहा। आरोप है कि इस पर वह भड़क गया और गालियां देने लगा। विरोध करने पर दोनों के बीच मारपीट हो गई।
विज्ञापन

नियमित कर्मचारियों से मारपीट के विरोध में कर्मचारी एकजुट होने लगे। इसके बाद फोरमैन समेत अन्य अधिकारियों ने दोनों पक्षों को शांत कराया। इस दौरान वर्कशॉप में करीब दो घंटे काम प्रभावित रहा। एआरएम अरुण कुमार वाजपेयी का कहना है कि फोरमैन से घटना के संबंध में जानकारी मांगी गई है। अनुशासनहीनता करने वाले कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नियमित कर्मचारियों से मारपीट के विरोध में कर्मचारी एकजुट होने लगे। इसके बाद फोरमैन समेत अन्य अधिकारियों ने दोनों पक्षों को शांत कराया। इस दौरान वर्कशॉप में करीब दो घंटे काम प्रभावित रहा। एआरएम अरुण कुमार वाजपेयी का कहना है कि फोरमैन से घटना के संबंध में जानकारी मांगी गई है। अनुशासनहीनता करने वाले कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed