फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Fight and firing over possession of plot in Cantt

Bareilly News: कैंट में भूखंड पर कब्जे को लेकर मारपीट, फायरिंग

Wed, 04 Jun 2025 01:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 04 Jun 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Fight and firing over possession of plot in Cantt
बरेली। कैंट थाना क्षेत्र में भूखंड पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। आरोप है कि शहर के एक कारोबारी के पेट्रोल पंप के प्रबंधक सपा नेता ने साथियों के साथ दूसरे पक्ष पर लाठी-डंडों और तमंचे से हमला कर दिया। इसमें महिला के पति का दांत टूट गया। थाना कैंट में सपा नेता समेत 19 आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। मोहनपुर ठिरिया निवासी सितवत परवीन ने पुलिस को बताया कि वर्ष 2009 में उन्होंने धनीराम से जमीन खरीदी थी। उनकी बहन नसरीन बेगम ने उस जमीन को फर्जी वसीयत के आधार पर अपने पुत्र एजाज के नाम दान दे दिया। सितवत ने विरोध किया तो न्यायालय ने फर्जी दान पत्र को शून्य घोषित कर दिया था। इस पर थाना कैंट में 28 मई को सपा नेता बताए जा रहे पेट्रोल पंप प्रबंधक बिट्टन समेत कई लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी की रिपोर्ट दर्ज की गई।
विज्ञापन



इससे आरोपी पक्ष बौखला गया। आरोप है कि शनिवार सुबह जब सितवत, उनके पति दुलारे अली, पुत्र कासिफ और परिवार की मुरादन उस जमीन पर पहुंचे, तभी नसरीन बेगम, बिट्टन अली, एजाज, इंजमामुल हक, अनीश, माहरूख, नसीम अली, शबनूर तथा दस अन्य अज्ञात लोगों ने हमला बोल दिया। बिट्टन अली ने तमंचा निकालकर दुलारे अली पर वार किया तो उनके दांत टूट गए। एजाज ने सितवत का गला दबाने की कोशिश की। बिट्टन ने उनके बेटे कासिफ पर गोली चला दी, हालांकि वह बाल-बाल बच गया। कैंट पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed