फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   fifty percent reduction in toll tax on Bareilly-Pilibhit Highway

Toll Tax: बरेली-पीलीभीत हाईवे पर टोल टैक्स में 50 फीसदी की कटौती, जानिए अब कितना देना होगा शुल्क

Sun, 22 Feb 2026 05:11 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 22 Feb 2026 05:11 PM IST
सार

बरेली-पीलीभीत हाईवे के लभेड़ा टोल प्लाजा की दरें 50 प्रतिशत कम कर दी गईं हैं। एनएचएआई बरेली डिवीजन के परियोजना निदेशक नवरत्न ने बताया कि केवल बरेली-पीलीभीत हाईवे पर ही टोल दरों को घटाया गया है। अन्य हाईवे पर टोल दरें पूर्ववत रहेंगी।

विज्ञापन
fifty percent reduction in toll tax on Bareilly-Pilibhit Highway
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की ओर से हाईवे पर टोल टैक्स के नियमों में बदलाव किए जाने के आठ माह बाद बरेली-पीलीभीत हाईवे पर टोल टैक्स को आधा कर दिया गया है। हाईवे से रोजाना गुजरने वाले नौ हजार वाहनों के स्वामियों को इससे लाभ होगा। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने इस संबंध में अधिसूचना दो जुलाई 2025 को जारी की थी।

विज्ञापन


नए नियमों के अनुसार राष्ट्रीय राजमार्गों के उन हिस्सों पर टोल शुल्क में 50 फीसदी तक की कमी की गई है, जहां पुल, सुरंग, फ्लाईओवर या ऊंचे रास्ते जैसी संरचनाएं हैं। इस कदम से वाहन चालकों के लिए यात्रा का खर्च कम हो जाएगा। बरेली-पीलीभीत-सितारगंज हाईवे का चौड़ीकरण चल रहा है। फिलहाल लोगों को सिर्फ बरेली-पीलीभीत हाईवे पर ही आधा टोल टैक्स देना होगा। अन्य हाईवे पर पुरानी दरों से ही टोल टैक्स वसूल किया जाएगा।
विज्ञापन

 
रोजाना औसतन नौ हजार वाहन गुजरते हैं 
बरेली-पीलीभीत हाईवे के लभेड़ा टोल प्लाजा के प्रबंधक प्रयांशु सचान ने बताया कि अब तक भारी वाहनों से एक ओर से 115 रुपये टोल लिया जा रहा था। अब इसे प्रति वाहन 60 रुपये कर दिया गया है। इसी तरह चार पहिया वाहनों से 70 के स्थान पर 40 रुपये टोल वसूल किया जा रहा है। टोल प्लाजा से रोजाना औसतन नौ हजार वाहन गुजरते हैं। एनएचएआई बरेली डिवीजन के परियोजना निदेशक नवरत्न ने बताया कि केवल बरेली-पीलीभीत हाईवे पर ही टोल दरों को घटाया गया है। अन्य हाईवे पर टोल दरें पूर्ववत रहेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed