{"_id":"673677da69c336cef10bd124","slug":"fiance-broke-the-relationship-ten-days-before-the-wedding-bareilly-news-c-182-1-sbly1021-103364-2024-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: मंगेतर ने शादी से दस दिन पहले रिश्ता तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: मंगेतर ने शादी से दस दिन पहले रिश्ता तोड़ा
विज्ञापन
नवाबगंज। पीड़िता के साथ मंगेतर ने शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण किया। दहेज में कार न देने पर शादी से दस दिन पूर्व रिश्ता तोड़ दिया। इससे परेशान पीड़िता ने थाना नवाबगंज में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
थाना क्षेत्र के एक गांव में एक ग्रामीण अपने परिवार के साथ रहता है। उसने अपनी बेटी का रिश्ता थाना भोजीपुरा के गांव निवासी युवक से तय किया था। रिश्ता तय हाेने के बाद मंगेतर अपनी होने वाली पत्नी के पास आने-जाने लगा। मंगेतर ने अपनी होने वाली पत्नी के साथ कई बार शारीरिक शोषण किया। शादी नजदीक आने के दस दिन पहले ही मंगेतर ने शादी मेें कार की मांग करते हुए रिश्ता तोड़ दिया।
युवती के भाई ने पुलिस को बताया कि दस दिन शादी के रह गए। रिश्तेदारी में कार्ड बंट गए हैं। हलवाई और टेंट भी कर दिया है, लेकिन अब वह शादी न करने की धमकी दे रहा है। संवाद
विज्ञापन
--
पीडिता ने तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दे दिए गए हैं। जांच के बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
- राजकुमार शर्मा, कोतवाल नवाबगंज